भाकियू संगठन और कार्यकर्ताओ की मजबूती को लेकर की गई बैठक

मुजफ्फरनगर : रविवार को भारतीय किसान यूनियन जिला मुजफ्फरनगर के नगर क्षेत्र के उत्तरी जोन की एक बैठक भारतीय किसान यूनियन जिला संगठन मंत्री पीयूष पवार के इंदिरा कॉलोनी मुजफ्फरनगर स्थित निवास स्थान पर आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से पिछले कुछ समय से को भाकियू के कर्मठ सिपाही शिथिल थे उन्हें पुनः ऊर्जावान बनाकर गतिशील करने का निर्णय लिया गया बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया की नगर क्षेत्र में विभागों द्वारा शोषित वर्ग का सहयोग किया जाएगा मुख्य रूप से बिजली विभाग द्वारा बड़े स्तर पर शोषण किया जा रहा है बैठक के माध्यम से निर्णय लिया गया कि यदि बिजली विभाग द्वारा अन्यायपूर्ण तरीके से किसी का शोषण किया गया तो उसका जवाब दिया जाएगा बैठक में सामूहिक रूप से यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की 15 तारीख को शाम 4:00 बजे बैठक का आयोजन किया जाया करेगा और संगठन की मजबूती और साथ ही कार्यकर्ताओं की मजबूती के लिए भी विचार विमर्श कर कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर जगपाल सिंह, चौधरी शक्ति सिंह , बंटी अग्रवाल, कुलदीप सिरोहा , विक्की पंडित, पीयूष पवार , पुनीत भारद्वाज , रवि पाल , मोंटी पाल, मनोज पुंडीर, मोनू चौहान, प्रत्येक गोस्वामी , मेनपाल, विवेक त्यागी, दीपक चौधरी , राज सिंह पाल , गौरव आदि उपस्थित रहे