भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन गेम जुआ पर प्रतिबंध लगाए जाने पर IPL शुगर कॉम्प्लेक्स तितावी के अधिकारियों ने कर्मचारियों को दिलाई शपथ

भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन गेम जुआ पर प्रतिबंध लगाए जाने पर IPL शुगर कॉम्प्लेक्स तितावी के अधिकारियों ने कर्मचारियों को दिलाई शपथ

ऑनलाइन जुएं गेम के खिलाफ शपथ ग्रहण करने के बाद अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के भी दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर : भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन गेम जुआ जिसे ऑनलाइन सट्टा भी कहते हैं को प्रबंध किया है। क्योंकि सट्टा ऑनलाइन हो या ऑफलाइन हर तरह से परिवारों को तोड़ कर रख देता है जिसके चलते केंद्र सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए इस पर प्रतिबंध लगाया है और साथ ही ऑनलाइन गेम के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए इंडियन पोटाश लिमिटेड आगे आई है

जिसमें इंडियन पोटाश लिमिटेड तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स तितावी ने दिन बुधवार दिनांक 10 सितंबर 2025 शुगर मिल के अधिकारियों में जुआ विरोधी अभियान के तहत कारखाने के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को जुआ विरोधी प्रतिज्ञा दिलाई गई ताकि ये सभी कर्मचारी और अधिकारी अपने जीवन में कभी भी जुआ में संलग्न नही रहेंगे तथा परिवार के सदस्यों विशेष रूप से किशोर उम्र के बच्चों पर नजर रखेंगे जिससे ये सुनिश्चित हो सके कि वें सभी प्रकार के जुओं से दूर रहें ।

इस कार्यक्रम का संचालन शशांक श्रीवास्तव (मानव संसाधन विभागाध्यक्ष) द्वारा किया गया एवं इस अवसर पर कारखाने के इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह एवं सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

जुआ विरोधी प्रतिज्ञा

मैं इस तथ्य के बारे में पूरी तरह से जागरूक एवं सचेत हूं कि विभिन्न रूपों में जुआ की लत ने हमारे देश में सैकड़ों-हजारों परिवारों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली को बर्बाद किया है।

यह एक सामाजिक बुराई है जिसे हम आज पूरी तरह से मिटाने की प्रतिज्ञा करते हैं।

मैं आज प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं अपने जीवन में कभी भी जुआ में संलग्न नहीं रहूंगा और मैं अपने परिवार के सदस्यों पर विशेष रूप से किशोर उम्र के बच्चों पर सदैव नजर रखूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सभी प्रकार के जुआ से दूर रहें।

मैं, सभ्य समाज, गैर सरकारी संगठनों, राज्य एवं केंद्र सरकारों द्वारा संचालित सभी अभियानों में सक्रिय भागीदार बनने की प्रतिज्ञा करता हूं ताकि लोगों को जुआ खेलने के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके और इस सामाजिक बुराई मे संलिप्त लोगों को इस लत से दूर किया जा सके।

हम सभी एक साथ मिलकर सफल होंगे और जीतेंगे। जय हिंद। जय भारत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *