पवित्र त्यौहार करवा चौथ के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्र सेविका समिति द्वारा

पवित्र त्यौहार करवा चौथ के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्र सेविका समिति द्वारा


मुजफ्फरनगर : 8 -9 अक्टूबर को शहर के कई जगहों लगभग 13 जगहों पर मेहंदी लगाने के केंद्र बनाए गए और यह निर्णय लिया गया कि इस बार भी माताओं बहनों को मेहंदी हिंदू महिला या बहने ही लगाएंगी। उक्त समिति के सानिध्य में श्री श्यामा श्याम मंदिर, गांधीनगर में भी एक मेहंदी स्टॉल लगाया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती अन्नू अग्रवाल पत्नी श्री कपिल देव अग्रवाल उ,.प्र. राज्य मंत्री, निशा गुप्ता सभापति गांधीनगर समिति जी उपस्थित रही कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के सभी महिलाओं व लड़कियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया नीति अग्रवाल जिला कार्यवाहिका राष्ट्र सेविका समिति , मिनाक्षी , प्रेरणा , प्रीति शर्मा, रेणु भारद्वाज, सीमा गोयल, उर्वशी अंशिका, श्रुति, सोनिका, श्रेया आदि। मेहंदी लगाने वाली सभी बहनों को उनके द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की गई और भविष्य में भी इसी तरह से उनको कार्य करने की प्रेरणा दी। सभी अपनी हिंदू बहनों से ही मेहंदी लगाकर बहुत खुश हुए उनका कहना था कि हर बार इस तरह से ही हर वर्ष स्टॉल लगाए जाएं और इनकी संख्या बढ़ाई जाए यह कदम बहुत सराहनीय रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *