BA की छात्रा कशिश ने प्राचार्या तो काजल ने हिन्दी विषय की प्रवक्ता की निभाई भूमिका

BA की छात्रा कशिश ने प्राचार्या तो काजल ने हिन्दी विषय की प्रवक्ता की निभाई भूमिका

कॉलेज में डिजी शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत दोनों छात्राओं ने जिम्मेदारी से निभाई भूमिका

मुजफ्फरनगर / सिसौली: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार को कस्बा सिसौली स्थित श्री कृष्णा गर्ल्स कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में आयोजित डिजी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें इस अवसर पर B.A एवं B.Ed वर्ग की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में B.A वर्ग की छात्राओं ने विशेष रूप से भूमिका निभाई। काजल नामक छात्रा ने हिन्दी विषय की प्रवक्ता की भूमिका निभाई तथा कशिश नामक छात्रा ने प्राचार्या का कार्य संभाला। दोनों छात्राओं ने पूरे दिन अपने-अपने पद की जिम्मेदारी निभाई।
डॉ. नीतू सिंह (प्राचार्या) ने उन्हें मार्गदर्शन देते हुए बताया कि किसी भी पद की जिम्मेदारी को समझना और निभाना एक शिक्षाप्रद अनुभव होता है। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के महत्व एवं स्वतंत्रता के सही अर्थ के बारे में भी समझाया।
कार्यक्रम में ले० अरुण शर्मा, सुनीता सिंह, पूनम बलियान एवं मोनिका बलियान ने भी अपने विचार रखे और छात्राओं को प्रोत्साहित किया। छात्राओं ने आज़ादी के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
अंत में प्राचार्या डॉ. नीतू सिंह ने सभी छात्राओं की सराहना की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ एवं समस्त छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *