हवन पूजन और विधि विधान के साथ हुआ आईपीएल की तितावी शुगर मिल के गन्ना सत्र 2025- 26 का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2025 26 का शुभारंभ हो चुका है जिसके चलते जनपद मुजफ्फरनगर में शुगर मिल चलनी शुरू हुई तो किसानों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में इंडियन पोटाश लिमिटेड की तितावी शुगर कंपलेक्स तितावी का पेराई सत्र का शुभारंभ हवन पूजन और विधि विधान के साथ किया गया
जिसमें सबसे पहले इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह के द्वारा हवन पूजन किया गया और फिर धर्म कांटे पर बैल गाड़ी बैल गाडी से गन्ना लाने वाले किसान प्रवीण पुत्र महावीर व ट्रैक्टर ट्राली चालक ब्रजपाल पुत्र रामचन्द्र को सम्मानित किया और बैलों की पूजा की गयी ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर आए किसानो फूल माला से स्वागत किया बैलों और ट्रैक्टर की पूजा करते हुए गया मंत्र उच्चारण के साथ धर्म कांटे को चालू करते हुए गन्ने को तोला गया इसके बाद मुख्य अतिथि के तौर पर आए गन्ना समिति तितावी के अध्यक्ष पति शंकर भोला व शुगर मिल के इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह ने फीता काटा और शुगर मिल के अधिकारियों व किसानों के साथ नारियल फोड़ा और फिर चैन में गन्ना डालकर शुगर मिल का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर शुगर मिल के इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह ने बताया कि शुगर मिल गन्ना पेराई के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी । किसानों से आग्रह है कि वे साफ सुथरा गन्ना मिल में लेकर आयें ।
गन्ना समिति तितावी के चेयरमैन पति भोला शंकर ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के लिए बहुत खुशी की बात है कि तितावी शुगर मिल आज चालू हो गया है । अब किसान अपना गन्ना लेकर शुगर मिल में आयेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होगी आदित्य नाथ ने गन्ने का भाव भी बढ़ा का 400 रुपए प्रति कुंतल कर दिया है।
कार्यक्रम में के.पी. मलिक विभागाध्यक्ष गन्ना व शशांक श्रीवास्तव भी मुख्य रूप से शामिल रहे