पत्रकार रोहिताश कुमार वर्मा को जयपुर में मिला कुलदीप नैयर समर्पण समाज गौरव अवार्ड
मुजफ्फरनगर : राजस्थान के जयपुर में आयोजित 10 वें राष्ट्रीय सम्मान समारोह में जिले के पत्रकार रोहिताश कुमार वर्मा को कुलदीप नैयर समर्पण समाज गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। जिले के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
राजस्थान की अग्रणी समर्पण संस्था द्वारा रविवार को जयपुर के राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान में 10 वां राष्ट्र स्तरीय समर्पण समाज गौरव 2025 का आयोजन किया गया।जिसमें देश भर से चिकित्सा, कला, साहित्य, समाजसेवा, शोध व आविष्कार, खेल, आध्यात्म, पर्यावरण, कला व संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, उद्यमी, योग और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वाली चयनित प्रतिभांओं को सम्मानित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 25 वर्षो से ग्रामीण पत्रकारिता में उत्कृष्ठ कार्य करते हुए गांव की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर पत्रकार रोहिताश कुमार वर्मा को कुलदीप नैयर समर्पण समाज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजस्थान के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा की अध्यक्षता व राजस्थान राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज के पवन की मौजूदगी में विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त व प्रधान मुख्य सलाहकार अनिल कुमार जैन, मानव मिलन संस्थान के अध्यक्ष प्रमोद चौरडिया जैन, हिमालया रियल एस्टेट, चित्तोडगढ़ के निदेशक राज कुमार बैरवा, समाज सेविका पूर्णिमा पाठक शर्मा, मदन लाल वर्मा, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दौलत राम माल्या ने अपने हाथों से सम्मान प्रदान किया। इससे पहले भी श्री वर्मा को भारतीय प्रेस परिषद व मीडिया फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा ग्रामीण पत्रकारिता, साहित्यिक संस्था प्रयागराज द्वारा कुलदीप नैयर अवार्ड व अखिल भारतीय कबीर मठ राजस्थान के द्वारा कबीर कोहिनूर अवार्ड व विश्व संवाद केंद्र मेरठ द्वारा नारद सम्मान, हरियाणा में राष्ट्र गौरव अवार्ड, ख्वाब फाउंडेशन बिहार द्वारा जयपुर में डॉ कलाम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, मध्य प्रदेश के इंदौर में नेशन बिल्डर अवार्ड व उत्तराखंड में राष्ट्र विभूति अवार्ड से
से सम्मानित किया