चरथावल विधानसभा में वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर सुभाष चौहान ने किया मतदाता पुनरीक्षण अभियान में गणमान्य लोगों के साथ विचार विमर्श, सम्मेलन हेतु किया जनसंपर्क

मुजफ्फरनगर : भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर सुभाष चौहान ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत मतदाता सूची के अद्यतन एवं सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में अभियान को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही आगामी 18 फरवरी को बलवाखेड़ी में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में ग्राम बिरालसी प्रधान मास्टर लोकेश पुंडीर, रोनी हाजीपुर के प्रधान ठाकुर विनोद फौजी, पीपलहेड़ा के प्रधान ठाकुर नेत्र पाल सिंह, नगला पिथौरा के प्रधान ठाकुर रामावतार सिंह, दूधली के प्रधान शोभित पुंडीर एवं बलवाखेड़ी में पहुंचकर प्रधानों एवं गणमान्य लोगों से जनसंपर्क किया। सम्मेलन को सफल बनाने हेतु ग्रामीणों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।