पुलिस और बदमाशों के बीच मठभेड़ तीन अंतरराष्ट्रीय शातिर अपराधी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाईन पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 2 शातिर अपराधी घायल हो गए जबकि पुलिस ने मौके से भाग रहे तीसरी बदमाश को भी कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया वहीं पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है और मामले की चारमीनार शुरू कर दी है पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र से एक गाड़ी का शीशा तोड़कर चुराए गए ₹40000 नगद एक मोटरसाइकिल दो तमंचे और कारतूस बराबर किए हैं।
दरअसल मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुख्य फिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग किसी अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए संधावली अंडरपास के निकट घूम रहे हैं। वहीं पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया इसी दौरान सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे बदमाशों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया मगर बदमाशों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी और जंगलों की ओर दौड़ने लगे यह दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लग गई जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया जबकि तीसरा बदमाश भागने लगा तो पुलिस ने कांबिंग के दौरान उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान
जितेन्द्र पुत्र सतीश निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाईन मुरादाबाद । (घायल), शशि पुत्र जगमोहन उर्फ जग्गू निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाईन मुरादाबाद । (घायल) और दिलीप उर्फ होलू पुत्र किशन निवासी आदर्श कॉलोनी थाना सिविल लाईन, मुरादाबाद के रूप में हुई है।
गिरफ्तार किए गए बदमाशों के द्वारा गत 7 फरवरी 2026 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में त्यागी धर्मशाला के पास से गाड़ी का शीशा तोड़कर नगदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था । बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद मुजफ्फरनगर की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है।
मुठभेड़ में घायल बदमाश जितेन्द्र पुत्र सतीश निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाईन मुरादाबाद के खिलाफ जनपद मेरठ के टीपी नगर, जनपद मुरादाबाद के मझोला और जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा और मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन सहित 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज है जबकि शशि पुत्र जगमोहन उर्फ जग्गू निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाईन मुरादाबाद के खिलाफ हरियाणा के थाना कैथल सिटी, थाना अम्बाला कैन्ट , थाना पिहोना जिला कुरूक्षेत्र , उत्तराखंड के थाना ज्वालापुर हरिद्वार, थाना रामनगर जिला नैनीताल, उत्तर प्रदेश के थाना पलिया जिला लखीमपुर खीरी, थाना टीपी नगर मेरठ, थाना स्योहारा जनपद बिजनौर, थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद

थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर में कुल 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
और तीसरे आरोपी दिलीप उर्फ छोटू पुत्र किशन निवासी मुरादाबाद के खिलाफ जनपद मुरादाबाद, फतेहपुर जनपद सहारनपुर सिविल लाइन मुजफ्फरनगर सहित 8 अपराधी मुकदमे दर्ज, पुलिस पकड़े गए बदमाशों का अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है