प्रेम में बाधा बनी भाभी पर जानलेवा हमला
3 वर्ष की भतीजी को पानी में डुबोकर उतारा मौत के घाट
परिजनों को नींद की गोली खिलाकर दिया घटना को अंजाम
नींद की गोली लाने के बदले रिश्ते के भाई के साथ बिताई है रात
हवस की प्यास ने रिश्तों को किया शर्मशार
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें एक युवती ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही अपनी भाभी फिरदौस पर छुरे से जान लेवा हमला बोल दिया वहीं आरोपी युवती ने अपनी 3 साल की मासूम बच्ची को पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। अपने प्रेमी से मिलने और बात करने की चाहत ने उसे हैवान बना दिया । वहीं पुलिस ने महज़ तीन घंटे में पूरे मामले का राजफाश कर दिया है।
दरअसल उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाते हुए बताया कि थाना शाहपुर पुलिस को सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि एक छोटी बच्ची का अपहरण हो गया है इस मामले की छानबीन के लिए जब शाहपुर पुलिस पहुंचती है तो।
एक महिला अपने कमरे में अपने बच्चों के साथ सो रही थी उसके पेट में चाकू से चोट लगी हुई है। इस आधार पर जब पुलिस ने पूछताछ की तो वह बताने की स्थिति में नहीं थी इसलिए पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस की छानबीन में मासूम बच्ची घर के अंदर ही पानी की टंकी में मृत पाई गई जिसमें पुलिस ने उसकी डेड बॉडी की पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी युवती ने पूरे परिवार के खाने में नींद की गोलियां मिला दी गईं। जब सब गहरी नींद में डूब गए, तब उसने अपना खौफनाक कदम उठाया। प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही भाभी पर जानलेवा हमला किया गया। उसके पेट पर चाकू से तीन बार वार किए गए। लगातार हमले कर भाभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लेकिन यह वारदात यहीं नहीं रुकी… खुन्नस और नफरत में आरोपी ने अपनी ही तीन वर्षीय भतीजी को पानी से भरे टैंक में डुबो दिया और ऊपर से ढक्कन रख दिया। मासूम की सांसें उसी टैंक में थम गईं।

पूरे गांव में घटना के बाद दहशत और शोक का माहौल है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन घंटे के भीतर घटना का राजफाश कर दिया। आरोपी की पहचान माना पुत्री यामीन निवासी ग्राम बसी थाना शाहपुर के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आठ दिन पहले अपने रिश्ते के भाई फिरोज से 16 नींद की गोलियां ली थीं। इसके लिए युवती ने नींद की गोली के बदले अपने रिश्ते के भाई से अवैध सम्बन्ध भी बनाए थे। इस मामले में फिरोज की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है और वह फिलहाल फरार है। बहरहाल.. प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद में रिश्तों का ऐसा अंत हुआ, जिसने पूरे समाज को झकझोर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद आरोपी युवती को घटना पर कोई अफसोस भी नहीं है।