मुजफ्फरनगर पंचायत चुनाव: वार्ड 21 के रण में अभिषेक पंवार, ग्रामीणों ने कहा- ‘ईमानदार चेहरा, रहेगा हमारा पूरा समर्थन’
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथियां भले ही घोषित नहीं हुई हो, मगर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पंचायत चुनाव की तैयारीयों जुट गए है। चुनाव लड़ने को लेकर प्रत्याशियों ने गांव दर गांव घूमना शुरू कर दिया है और भावी प्रत्याशियों ने लोगों से समर्थन मांगना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर के गांव वैल्ली निवासी अभिषेक पंवार ने भी बिगुल बजा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वह वार्ड 21 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर ग्रामीणों के हक की आवाज बनेंगे और उनकी सेवा करेंगे।
शनिवार को अभिषेक पंवार ने ग्रामीणों से जनसंपर्क किया, तो उन्हें खूब प्यार मिला। लोगों का कहना है कि उनका अभिषेक को पूरा समर्थन है। वह मेहनती और ईमानदार है। गांव में लोगों के काम कराता रहता है। अभिषेक का कहना है कि वह गांव के किसानों, युवा, बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गो के लिए काम करना चाहते है। वार्ड 21 के लोगों की मरी हुई उम्मीद और खोए हुए सम्मान को वापस दिलाना चाहते है। उनका मकसद ग्रामीणों की सेवा करना है। इसके लिए चाहे इन्हें लखनऊ, दिल्ली या जनपद के प्रशासनिक अधिकारी से ही क्यों न लड़ाई लड़नी पड़े। अभिषेक भाजपा कार्यकर्ता भी है, उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए जा रहे है। इसी तरह से वह भी अपना वायदा पूरा करेंगे।
ग्रामीण अमन सिंह का कहना है कि वार्ड 21 में कई गांव जाट समाज के है। इस बार एकजुट होने की तैयारी कर रहे है। अभिषेक को चुनाव लड़ाने की बात की जा रही है। पूरा समाज साथ है। बुजुर्ग महिला शांति का कहना है कि इस बार अभिषेक चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है, उसे ही वोट दी जाएगी। महिला का कहना है कि गीता ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में अभिषेक को पूरा गांव समर्थन कर रहा है। वह भी उन्हें ही वोट देंगी। पूरे गांव में अभिषेक की ही चर्चा है।