डॉ मोनिका सिंह ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

डॉ मोनिका सिंह ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

जाट , दलित और सपा के कोर मुस्लिमो के समीकरण को जोड़कर ठोकेंगी पुरकाजी विधानसभा सीट पर मजबूत दावेदारी

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में रालोद नेता युधिष्ठिर पहलवान व उनकी धर्मपत्नी डॉ मोनिका सिंह ने समाजवादी पार्टी का दमन थाम लिया है। हालांकि युधिष्ठिर पहलवान और मोनिका सिंह पूर्व में लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी कर चुके थे।

मगर जनपद में एक संदेश देने के लिए बहुजन नायक कांशीराम जी की जन्म जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय और समानता के संकल्प के साथ मुजफ्फरनगर के समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में शामिल होने की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कादिर राणा और सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने डॉ मोनिका सिंह को पुष्पों की माला भेंट कर और युधिष्ठिर पहलवान को माला पहनाकर समाजवादी पार्टी में उनका स्वागत किया

इस दौरान युधिष्ठिर पहलवान और डॉक्टर मोनिका सिंह ने कहा कि उनका यह कदम उन महान विचारों से प्रेरित है जो चौधरी चरण सिंह के किसान सम्मान, डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा, मान्यवर कांशीराम जी के बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय और राम मनोहर लोहिया के समाजवाद और बराबरी के सिद्धांतों से हमें मार्ग दिखाते हैं।

उन्होंने पुरकाजी (सुरक्षित) विधानसभा के विकास, जनता के हित, शोषण के विरुद्ध संघर्ष और बदलाव के संकल्प के साथ यह नई राजनीतिक यात्रा शुरू की है।

युवाओं की उम्मीद, खेल को बढ़ावा, किसानों का सम्मान और महिलाओं की सुरक्षा यही हमारा लक्ष्य और संकल्प है।

समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी मुजफ्फरनगर जिला कार्यालय पर ग्रहण की। इस दौरान चरथावल विधायक पंकज मलिक , पूर्व सांसद कादिर राणा , जिला अध्यक्ष जिया चौधरी , महिला विंग जिला अध्यक्ष पूजा अंबेडकर , राकेश शर्मा , लियाकत अली , सोमपाल भाटी , पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी , युवा जिला अध्यक्ष गोल्डी चौधरी एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों गण, साथ ही पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *