महिला शिक्षिकाओं ने बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के बैनर तले टिकैत को सुनाई अपनी समस्याएं।

आज विद्यालय समय के पश्चात बेसिक शिक्षा परिषद की सैकड़ो महिला शिक्षिकाओं ने बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के बैनर तले परिक्रमा मार्ग पर टिकैत आवास पर पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं को राकेश टिकैत के समक्ष महिला शिक्षिकाओं ने मांग रखी की जनगणना की ड्यूटी नियुक्ति स्थल / नियुक्ति के गांव में ही लगाई जाए । शिक्षिकाओं ने एस आइ आर में किए गए काम के बदले ई एल न मिलने पर अपनी मांग रखी की विभाग से एस आई आर में किए गए कार्य के बदले ई एल व गांव की जनगणना ड्यूटी मे भी ई एल दी जाए। महिला शिक्षिकाओं ने बेसिक शिक्षा कार्यालय की सीसीएल के प्रति पारदर्शिता व भ्रष्टाचार पर भी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के सामने रखी। महिला शिक्षिकाओं ने पुरानी पेंशन का मुद्दा भी आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उठाया। महिलाओं ने स्कूल का समय 7:30 से 12:30 परिवर्तन करने की मांग भी मुख्य रूप से रखी उन्होंने कहा कि 12:30 बजे बच्चों की छुट्टी करने के पश्चात 1:30 बजे तक अध्यापकों का विद्यालय में उपस्थित रहना अव्यवहारिक है। बी के यू शिक्षक प्रकोष्ठ की मुख्य रूप से पूजा शर्मा ब्लॉक महामंत्री बघरा, सपना चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सदर अलका, ब्लॉक महामंत्री बुढ़ाना पूजा शिखा चौरसिया, ममता तेवतिया स्नेही, भावना, नीलम मलिक, सरिता, अंजू वर्मा, मनीषा निर्वाल, देवेंद्ररी, मेहताब नूरी, कविता, ऋतु, अंजू विपिन कुमारी, रूबी केसर, वीनू चौधरी, अनु मलिक, बबलेश, आरती अरोड़ा, विभा वर्मा, शील बिश्नोई सहित सैकड़ों शिक्षिकाओं ने भाग लिया । आज के कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य रूप से बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम रतन ने किया। सीबीएसई बोर्ड में कक्षा 10 मे 90% से ऊपर मार्क्स लाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। संयुक्त रुप से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व जिलाध्यक्ष राम रतन सिंह, सहित महामन्त्री अमित कुमार शर्मा ने कावेरी तोमर, लक्ष्य दुहुन, सृष्टि, देव कुमार, सत्यार्थ सिंह, अवनि शर्मा, वेदान्त मलिक आदि को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र दिया गया।