स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत इंडियन पोटाश लिमिटेड में निकली जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर : इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल), शुगर यूनिट रोहाना कलां में गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रबंध निदेशक संजीव वी. वर्मा के मार्गदर्शन एवं इकाई प्रमुख लोकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
प्रातः 10 बजे मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से जनसामान्य को अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में आर.के. तिवारी, प्रबंधक अमृत इंटर कॉलेज, रोहाना कलां के निर्देशानुसार विद्यालय परिसर में भी स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं को अपने आवास एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
स्वच्छता जागरूकता रैली में वीरसैन, पंकज बालियान, आर.के. तिवारी, आर.के. पाण्डेय, तरुण कुमार गौड़, एन.के. रस्तौगी, पंकज शर्मा, जसमेन्द्र सिंह, संजय मलिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजकों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण के लिए लोगों को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना चाहिए।