कैप्टन स्मित मच्छार शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप, आतंकवाद के खिलाफ निकाली रैली

मुजफ्फरनगर : शिव चौक पर शुक्रवार को हिंद मजदूर किसान समिति के कार्यकर्ताओं ने कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर सामूहिक रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शिव चौक से रैली निकालकर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और कैप्टन स्मित मच्छार के समर्थन में नारे लगाए।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में एक बड़ा बैनर भी नजर आया, जिस पर कैप्टन स्मित मच्छार के प्रति श्रद्धांजलि एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से संबंधित संदेश लिखा था। समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता अमित सिंह ने कैप्टन स्मित मच्छार को 180 यात्रियों के जीवन की रक्षा करने वाला वीर बताते हुए उनके साहस को नमन किया।
कार्यक्रम में हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन (क्रांतिगुरु) सहित समिति के पदाधिकारी, सहयोगी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से महामृत्युंजय मंत्र का पाठ कर कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इसके बाद शिव चौक से रैली निकाली गई। रैली में कार्यकर्ताओं ने “आतंकवाद मुर्दाबाद” और “स्मित मच्छार जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश भी दिया।
समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा कि उनके अनुसार स्मित मच्छार ने विमान को सुरक्षित लैंडिंग कराकर देश की इज्जत बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की चूक हो जाती तो देश में बैठे कुछ लोग उन्हें हिंदू आतंकवादी बताना शुरू कर देते।
शिव चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक प्रार्थना के साथ देश और समाज के प्रति एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजपाल सिंह, मीडिया सरपंच दीपक, पंकज, भूपेंद्र, रविकांत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।