रोहतास प्रजापति के मुजफ्फरनगर प्रथम आगमन पर श्रीयादें प्रजापति कल्याण समिति में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

रोहतास प्रजापति के मुजफ्फरनगर प्रथम आगमन पर श्रीयादें प्रजापति कल्याण समिति में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

मुजफ्फरनगर:  भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोहतास प्रजापति के प्रथम बार मुजफ्फरनगर आगमन पर प्रजापति समाज एवं व्यापारी संगठनों की ओर से उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मुजफ्फरनगर पहुंचने पर सर्वप्रथम रोहतास प्रजापति  ने ऐतिहासिक शिव चौक पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर भगवान आशुतोष का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रजापति समाज एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात श्रीयादें प्रजापति कल्याण समिति, मुजफ्फरनगर में उनके सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कंवरपाल ने की, जबकि सफल संचालन एडवोकेट  रामनिवास प्रजापति द्वारा किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने रोहतास प्रजापति को भाजपा पिछड़ा मोर्चा में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज के लिए भी गौरव का विषय है। वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं को शिक्षा, संगठन और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव संगम प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रजापति, मैनपाल प्रजापति, श्याम सुंदर प्रजापति, गोपाल प्रजापति, सोहन पाल प्रजापति, संदीप रोधिया प्रजापति, ब्रह्मपाल प्रजापति, निर्वेश प्रजापति, भाजपा नेता विजय प्रजापति, गोपी प्रजापति, पिंटू प्रजापति, कुणाल प्रजापति, मोनू प्रजापति एवं पत्रकार विशाल प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रोहतास प्रजापति के साथ मेरठ से पधारे आनंद प्रजापति, सचिन प्रजापति, दिनेश प्रजापति एवं भविष्य प्रजापति का भी फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज में आपसी भाईचारा, एकता और संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने पर बल दिया। समारोह के माध्यम से समाज के लोगों ने सामाजिक उत्थान, शिक्षा, सम्मान और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने रोहतास प्रजापति जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *