किसानों ने चरथावल चकबंदी कार्यालय पर चल रहे धरने पर जलाई गन्ने की होली
भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में जलाई गन्ने की होली

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में इस बार भी वर्द्धि नही किये जाने से किसानों में रोष व्याप्त है धरने पर बैठे भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर विरोध प्रकट किया किसान नेता विकास शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार भी गन्ना मूल्य न बढाकर किसानों का शोषण करने का कार्य किया है आगामी चुनावों में किसान इसका जवाब अवश्य देंगें चरथावल चकबंदी कार्यालय पर चल रहे धरना प्रदर्शन के संबंध में भाकियू नेता विकास शर्मा ने कहा कि जब तक चरथावल क्षेत्र की समस्याओ का समाधान नही होता तब तक धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा
इस दौरान शीलू त्यागी भाकियू वरिष्ठ नेता पवन त्यागी, सलीम, सोनू त्यागी, मनु त्यागी ,सुभाष, बालिस्टर कुमार , शंभू सिंह, नीटू प्रमुख, संदीप, नदीम अहमद साबू राणा, जीशान राणा, इसरार मलिक, विक्रम सिंह, पप्पू त्यागी, सोनवीर सिंह, अकबर सिंह ,मनोज कुमार, अमरीश ठाकुर, शिवम शर्मा, हरिओम शर्मा ,ओमपाल सिंह ,ओम सिंह मथुरा ओमपाल सिंह, गोपीचंद ,आबिद अहमद ,अरविंद कुमार, सोमनाथ सिंह, ऋषिपाल सिंह ,शांति, सोरेन, अमरपाल सिंह ,सचिन कुमार, मुकेश कुमार ,विशाल त्यागी, दीपक कुमार आदि किसान मौजूद रहे