बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल भैंसाना (बुढ़ाना) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाईक रैली निकाल बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए किसानों को किया गया जागरूक

बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल भैंसाना (बुढ़ाना) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाईक रैली निकाल बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए किसानों को किया गया जागरूक

मुजफ्फरनगर (आज दिनांक 20.02.2025) दिन गुरुवार को बजाज चीनी मिल भैंसाना परिक्षेत्र से सम्बन्धित गांवों में बसंतकालीन गन्ना बुवाई एवं गन्ना बीज बदलाव जागरूकता रैली को इकाई प्रमुख चन्द्रवीर सिंह, वरिष्ठ महाप्रबन्धक (गन्ना) ललित तोमर, सहा० महाप्रबन्धक (गन्ना) डा० विकास बालियान, कारखाना प्रबंधक  जितेन्द्र जैन, सहा० महाप्रबन्धक (क्वा०कंट्रोल)  बिजेन्द्र कुमार, वरिष्ठ प्रबन्धक (गन्ना)  सुनील मलिक, अपर प्रबन्धक (गन्ना)  अनिल कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर खाना किया। रैली दल द्वारा चीनी मिल परिक्षेत्र के गांवों में जाकर बंसतकालीन गन्ना बुवाई एवं चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही आकर्षक एवं लाभकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

उक्त कार्यक्रम के तहत मिल परिक्षेत्र के गांव भैंसाना, मदीनपुर, शाहडब्बर, उमरपुर, ढिढ़ावली, पलडी, सोरम, गोयला, कल्याणपुर, ढ़िढावली, टाण्डा माजरा, बैल्ली, बसी, अलीपुर अटेरना आदि में जाकर किसानों से गन्ना बीज बदलाव की अपील करते हुए बसंतकालीन गन्ना बुवाई में गन्ना प्रजाति को 0 0118, को. लख. 14201, को0 15023, को0 98014 एवं को.शा. 13235 की अधिक से अधिक बुवाई करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही किसानों को जागरूक किया गया कि प्रतिबंधित एवं अनामित गन्ना प्रजातियों की बुवाई कदापि न करें। चीनी मिल द्वारा उपरोक्त प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया जा रहा हैं। उक्त रैली में गन्ना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *