आईपीएल तितावी शुगर कंपलेक्स ने 9 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का गन्ना मूल्य किसानों के खाते में भेजा

जागरूकता गोष्ठी में रोग ग्रस्त 0238 की बुआई ना करने और किसानों से की नवीन प्रजातियों में को० 0118 सी ओ एस 13235 सी ओ एल के 14201, 16202 वह सी ओ एस 18231 को अभी से रुकवाने की अपील

आईपीएल तितावी शुगर कंपलेक्स के इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह एवं महाप्रबंधक गन्ना करमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया 30 जनवरी से 9 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का कुल 40 करोड़ 56 लाख रुपए के साथ कुल गन्ना मूल्य 317 करोड़ 67 लाख रुपए किसानों के खाते में भेज दिया गया है । इसी के साथ ही अपील की है की चीनी मिल को साफ ताजा जड़ पत्ती व मिट्टी रहित गन्ना ही आपूर्ति करें यह चीनी मिल आपकी अपनी है । इसका सहयोग आपका अपना सम्मान है महाप्रबंधक गन्ना ने किसानों भाइयों से अपील की है की बसंत कालीन बुवाई में 0238 जो रोग और कीटों से अत्यधिक प्रभावित हो गई है तथा पैदावार भी कम हो रही है ,की बुवाई न करने की सलाह दी, इसके स्थान पर अन्य नवीन व उन्नत प्रजातियों के गन्ना बीज का अपने आस पास प्रबंध करने की उचित सलाह दी नवीन प्रजातियों में को० 0118 सी ओ एस 13235 सी ओ एल के 14201, 16202 वह सी ओ एस 18231 वैरायटी का बीज अभी से रुकवा लें ,इसके लिए चीनी मिल वह गन्ना विभाग से जानकारी प्राप्त कर अपने आसपास गन्ना बीज की उपलब्धता के आधार पर बीज की व्यवस्था अभी से कर ले उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में चीनी मिल यार्ड में किसान हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है और किसान बंधुओ से अनुरोध किया गया है कि यदि किसी किसान को बीज की आवश्यकता हो तो चीनी मिल की किसान हेल्प डेस्क पर नोट कर दे ताकि चीनी मिल व गन्ना विभाग मिलकर ससमय बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर सके
बसंत कालीन बुवाई में किसान भाइयों को जागरूकता के लिए चीनी मिल प्रबंधन द्वारा जागरूकता रैली निकाली जा रही है साथ ही गांव-गांव में गन्ना विभाग की टीम द्वारा कृषि को को बुवाई में आवश्यक सलाह दी जा रही है जिससे किसान अच्छी किस्म की बुवाई कर अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकें