आईपीएल तितावी शुगर कंपलेक्स द्वारा कृषक गोष्ठी का किया गया आयोजन

बसंत कालीन गन्ना बुवाई जागरूकता अभियान के क्रम में गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन एवं उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओम प्रकाश सिंह की उपस्थिति में आईपीएल तितावी शुगर कंपलेक्स के सौजन्य से कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें चीनी मिल परिक्षेत्र के सभी गांव के सम्मानित किसान बंधुओ ने अपनी सहभागिता की तथा गन्ना बुवाई के संबंध में वक्ताओं के विचार ग्रहण किये । बसंत कालीन गन्ना बुवाई में विभिन्न कार्यक्रमों में बीज बदलाव के संबंध में सरकार द्वारा जारी की गई नीतियों के बारे में अवगत कराते हुए बुवाई के समय ध्यान देने वाली विशेष बातों को भी बताया कृषक गोष्ठी में डॉक्टर सविता आर्य कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह यूनिट हेड कुलदीप सिंह महाप्रबंधक गन्ना करमवीर सिंह ने भी किसानों को गन्ना बुवाई से संबंधित जानकारियां दी अंत में यूनिट हेड कुलदीप सिंह और महाप्रबंधक गन्ना करमवीर सिंह द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए उपस्थित कृषक बंधुओं को भी धन्यवाद ज्ञापित दिया