किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प


टिकैत चौक पर प्रशासन के सहयोग से स्थापित कराएंगे बाबा टिकैत की प्रतिमा
किसानों को जागृत करने व उनके हको के लिए ताउम्र संघर्ष करने वाले बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शों पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। 15 मई 2025 को जनपद जाट महासभा के संपर्क कार्यालय राजवाहा रोड निकट टिकैत चौक स्थित जनपद जाट महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान जी के आवास पर भाकियू संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि पर हवन ,विचार गोष्ठी व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।जनपद जाट महासभा के सैकड़ो पदाधिकारीयो ने व्यापारी भाइयों के साथ हवन के उपरांत हलवे का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने आज एक प्रस्ताव भी पारित किया कि जल्द ही प्रशासन के सहयोग से जनपद मुख्यालय पर टिकैत चौक पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने कहा अगर आज देश में किसान व कमेरा वर्ग खुश है तो यह देन चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की ही है। कभी भोला भाला किसान एक लेखपाल को देखकर डर जाता था, लेकिन आज किसान बेधड़क होकर जिलाधिकारी और कप्तान महोदय से भी अपनी बात कहने में भी नहीं हिचकिचाता। यह देन चौधरी साहब की ही है। जयवीर सिंह व राधेश्याम  ने संयुक्त बयान में कहा कि जब जब भी किसान किसी समस्या में आया तो बाबा ने आंदोलन कर सरकार शासन और प्रशासन से किसानों की बातों को बनवाया। चौधरी साहब कभी भी राजनीति में नहीं पड़े और किसानों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के सच्चे हमदर्द थे। उन्होंने कभी भी किसानों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी। ब्लॉक अध्यक्ष राकेश बालियान व ओंकार अहलावत ने कहा कि आज किसान मसीहा को सभी जनपद जाट महासभा में व्यापारियों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान, ओमकार अहलावत, जयवीर सिंह , देवी सिंह सिंभलका , राधेश्याम बालियान, बिट्टू सिखेड़ा, राहुल पवार, अनुज बालियान, सत्येंद्र राणा, यशपाल सिंह, अनुज बालियान,  डॉक्टर जीत सिंह तोमर, रमेश तोमर, विराज तोमर, रमेश तोमर, रमेश बालियान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *