पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्तउद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर किया गया आंखों के निशुल्क विशाल कैम्प का आयोजन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्तउद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर किया गया आंखों के निशुल्क विशाल कैम्प का आयोजन

 

मुजफ्फरनगर :  बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के 26 वे स्थापना दिवस के शुभावसर पर, संगठन के द्वारा, प्रातः 9:00 बजे से, वर्धमान जैन धर्मशाला, निकट चौड़ी गली बिजली घर, नई मंडी मुजफ्फरनगर पर, वार्षिक, निशुल्क आंखें का विशाल कैंप तथा लायंस क्लब उन्नति मुजफ्फरनगर की ओर से सैकड़ो व्यक्तियों का निशुल्क ब्लड शुगर जांच कैंप भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि ( राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार)  कपिल देव अग्रवाल एवं बीजेपी जिलाध्यक्ष डा . सुधीर सैनी , नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के मुख्य संपादक अंकुर दुआ , पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल , वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति- गौरव स्वरूप, राकेश बिंदल, अंकुर गर्ग , पूर्व विधायक अशोक कंसल, मनमोहन जैन , अजय अग्रवाल सी ए ,शिव नारायण अग्रवाल, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग , प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल के द्वारा, संगठन के संस्थापक अध्यक्ष, व्यापारी हृदय सम्राट स्व. नेकीराम गर्ग  के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन, प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह एवं नगर महामंत्री सुमित गर्ग ने किया । कैंप में मरीजों का रजिस्ट्रेशन- नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, अलमासपुर इकाई के महामंत्री सुनील सैनी, प्रकाश मार्केट के अध्यक्ष हर्ष संगल एवं सुरेश जैन ने किया। कैंप में प्रातः 11:30 बजे तक डा. स्वाति अग्रवाल के द्वारा लगभग 350 ओपीडी और 38 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के मरीज चैक किए जा चुके थे । कार्यक्रम में लोकप्रिय मंत्री कपिल देव अग्रवाल  का सभी ने अभिनंदन किया और  मंत्रीजी ने अपने उद्बोधन में समाज सेवा के कार्य के लिए संगठन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सदैव साथ रहने का वायदा किया । संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हर्षवर्धन जैन एवं प्रदेश मंत्री ओमकार अहलावत, नई मंडी के अध्यक्ष प्रवीण जैन एवं संरक्षक कमल किशोर गोयल ने समस्त अतिथिगण का स्वागत किया तथा जिला अध्यक्ष रामकुमार तायल एवं नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक अग्रवाल, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पंकज अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह, नगर युवा महामंत्री नवीन मित्तल नगर युवा कोषाध्यक्ष हर्ष सिंगल, कुलदीप मित्तल, डाक्टर एमके बंसल, नीलकमल पुरी, बीजेपी नेता श्रीमोहन तायल, सुनील तायल, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, सभासद शोभित गुप्ता एवं अंचित मित्तल, जितेंद्र कुच्छल, राकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमरजीत सिंह सिडाना, जिला महामंत्री बागेश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जिला वरिष्ठ ,राजीव गुप्ता, जिला युवा महामंत्री मोहित मलिक, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल, सीए अजय अग्रवाल, डॉक्टर कमल गुप्ता, डॉक्टर विवेक,अजय गर्ग,नगर कोषाध्यक्ष प्रमोद गोयल, नई मंडी इकाई के अध्यक्ष प्रवीण जैन, नगर वरिष्ठ मंत्री सौरभ नरूला, इकाई अलमासपुर के अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी एवं महामंत्री सुनील सैनी, ललित माहेश्वरी, सचिन अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, संजय मिश्रा,श्री कमल किशोर गोयल जी, विवेक कुच्छल, सपन गर्ग, अमित मित्तल, सोहन लाल गर्ग, नवीन मित्तल, हरीश चौधरी, संजय गर्ग, सुरेश जैन, विमल गुप्ता , मयंक गर्ग, अमित अग्रवाल, बागेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष युवा रजीव सिंघल, कुलदीप मित्तल, मनोज सिंघल,राजेश भाटिया, हरिओम त्यागी अजय जैन, ईशु अग्रवाल, संजीव वर्मा, अनुराग सिंघल, राजकुमार गुप्ता, संजय मित्तल, दीपक अग्रवाल, मयंक सिंघल, समकित्त जैन मंडी युवा प्रभारी, अंकुर जैन,विनीत जैन, दीपक भंडारी, सचिन गोयल,अग्रिम सिंघल शिवचरण गर्ग,पवन गोयल आदि अनेकों महानुभाव उपस्थित रहे व सभी ने स्वादिष्ट जलपान का रसावादन किया और कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *