विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल मेरठ प्रान्त का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन

विश्व हिन्दू परिषद- बजरंग दल, मेरठ प्रान्त का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन दिनांक- 27.05.2025 को लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, जानसठ रोड, लक्ष्मीनगर में सम्पन्न हुआ। सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षार्थियों द्वारा सीखे गए विभिन्न विधाओं का शौर्य प्रदर्शन किया गया। वर्ग के समापन समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक स्वरूप , उद्यमी ने की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशवीर जी महाराज, पीठाधीश्वर योग साधना आश्रम, बघरा तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के केन्द्रीय मंत्री, अम्बरीष जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंनें बताया कि युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रतिवर्ष पूरे भारत में बजरंग दल सभी प्रान्तों में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग लगता है। भारत में हिन्दूओं को सुरक्षित करने के लिए युवाओं को सेवा, शक्ति, संस्कार से युक्त होना पडेगा, आज बजरंग दल का युवा अपने देश और धर्म के लिए अपने प्राणों की आहूति देने के लिए भी तैयार है। प्रशिक्षण वर्ग में 208 शिक्षार्थियों को बजरंग दल के 16 मुख्य शिक्षकों ने प्रशिक्षित किया। वर्ग में लगभग 50 कार्यकर्ता व्यव्स्था में रहे।
कार्यक्रम में प्रान्त मंत्री राजकुमार डूंगर, प्रान्त सहमंत्री जितेन्द्र चौधरी, वर्ग के व्यवस्था पालक ललित महेश्वरी, बजरंग दल प्रान्त संयोजक गौरव भटनागर, व्यवस्था प्रमुख अजय कुमार सम्भाग संगठन मंत्री अनूप, विभाग संयोजक पीयूष राणा, विभाग सहसंयोजक पंकजदीप, जिला संयोजक रवि, जिला सहसंयोजक प्रतीक शर्मा, जिला संगठन मंत्री शुभम, जिला अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार, जिला मंत्री सोहनवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मोहित बंसल, जिला उपाध्यक्ष सतपाल, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख नितिन तायल, कार्तिक जोहरी, सन्नी, सूर्यांश, आदि कार्यकर्ता एवं समाज के सैकडों गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित रहकर शिक्षार्थियों का उत्साह वर्धन किया।