भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक 

भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक 

मुजफ्फरनगर पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और एक दूसरे से सभी का बहुत ही सौहार्दपूर्ण तरीके से परिचय हुआ उसके पश्चात जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ओबीसी मोर्चा ने अपने संबोधन में कहा की पिछड़ा मोर्चा आने वाले 2027 के चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएगा और पूरे जोरदार तरीके से मोर्चे की सभी जातियों का समावेश कर पूरी जोश से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी जी को जीतने का भरपूर प्रयास करेगा और साथ ही साथ पिछला मोर्चा ने यह भी संकल्प लिया कि इस बार 6 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित की जाएगी उसके पश्चात संगठन व मोर्चे को मजबूत करने पर भी विचार किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चे के प्रभारी विजय प्रजापति, विमल चौहान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, महामंत्री तरुण पाल, रामनरेश कुमार और सुक्कड सिंह, मनोज राठी, अमित कसाना, रजत धीमान, इंदर कश्यप, हिमांशु सैनी, राजन वालिया, सनी वर्मा, देवेंद्र पाल, श्रीमंदर सैनी प्रधान, प्रवीण वर्मा, संदीप प्रजापति , निशांत धीमान, धीर सिंह सैनी, अरविंद प्रधान, मनीष सैनी, योगी अनिल नाथ ,पुष्पेंद्र गुर्जर व धर्मेंद्र तोमर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *