यू. डी. ओ. कराएगी उर्दू प्रतियोगिता 9 नवंबर, विश्व उर्दू दिवस पर होगा इनामी कार्यक्रम

यू. डी. ओ. कराएगी उर्दू प्रतियोगिता 9 नवंबर, विश्व उर्दू दिवस पर होगा इनामी कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर : गत दिवस गांव कुटेसरा, मुजफ्फरनगर में साहित्यिक संस्था उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन मुजफ्फरनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक कारी तौहीद अज़ीज़ के संस्थान दारुलउलूम असहाबे सुफ्फा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कारी तौहीद अज़ीज़ ने की और संचालन तहसीन अली असारवी ने किया। बैठक की शुरुआत कारी मोहम्मद यामीन की तिलावत और नात पाक से हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कलीम त्यागी ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी 9 नवंबर को विश्व उर्दू दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संस्था द्वारा हर साल उर्दू में विशेष योग्यता रखने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। साथ ही उर्दू भाषा और साहित्य की नि:स्वार्थ सेवा करने वाली कई विभूतियों को भी सम्मानित किया जाता है।

बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जूनियर हाई स्कूल, हाई स्कूल और इंटर पास करने वाले छात्रों की उर्दू में एक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 9 नवंबर यानी विश्व उर्दू दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

संरक्षक डॉक्टर शमीमुल हसन ने कहा कि सितंबर माह में उर्दू प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसके रजिस्ट्रेशन की तारीख और स्थान की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। इस बार आवेदन फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे।

इसके अलावा उर्दू के प्रचार-प्रसार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें उर्दू अखबार और पत्रिकाएं खरीद कर पढ़ना तथा घरों और दुकानों के बाहर नाम की पट्टिका उर्दू में भी लगाने जैसे निर्णय शामिल हैं।

इस अवसर पर संरक्षक डॉक्टर शमीमुल हसन, हाजी सलामत राही, असद फारूकी, तहसीन अली, कलीम त्यागी, बदरुज्जमां खान, डॉक्टर सलीम अहमद सलमानी, मौलाना मूसा कासमी, शमीम क़स्सार, डॉक्टर फर्रुख हसन, हाजी शकील अहमद, कारी तौहीद अज़ीज़, शहजाद त्यागी, नदीम मलिक, मास्टर खलील अहमद, साजिद हसन त्यागी,
गुलफाम अहमद, इशरत त्यागी और मास्टर इम्तियाज अली भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *