जमशेदपुर टाटानगर झारखंड में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मास्टर टेनिस टूर्नामेंट में मुजफ्फरनगर के सीनियर टेनिस खिलाड़ी विजय वर्मा सिंगल व डबल्स के फाइनल में पहुंचे।

जमशेदपुर टाटानगर झारखंड में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मास्टर टेनिस टूर्नामेंट में मुजफ्फरनगर के सीनियर टेनिस खिलाड़ी विजय वर्मा ने भाग लिया जहां उन्होंने कड़ी मेहनत करके सिंगल्स के सेमीफाइनल में अवनीश रस्तोगी को 6-1 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और साथ ही साथ डबल्स में विजय वर्मा व अवनीश रस्तोगी की जोड़ी ने संजीव सराफ व अरविंद झा जो की रांची के रहने वाले हैं को 6 – 4 – 6 – 2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
जमशेदपुर टाटानगर में यह पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है

जिसको भारत की नंबर 1 कोल इंडिया कंपनी ने स्पॉन्सर किया हुआ है यह टूर्नामेंट बहुत ही व्यवस्थित तरीके से ऑर्गेनाइज किया गया इसमें सभी खिलाड़ियों के लिए नाश्ता, लंच, केले, चाय आदि की व्यवस्था की गई थी इसमें के के सिंह झारखंड टेनिस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ने भरपूर सहयोग किया और टूर्नामेंट को सफल बनाने में अपनी पूरी जान लगा दी, सभी खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट की बहुत प्रशंसा की और आश्वासन दिया की अगली बार भी यदि यह टूर्नामेंट होता है तो हम अवश्य खेलने आएंगे।