उच्च शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के अंतर्गत अजमत गर्ल्स इंटर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर में किया गया जागरूकता अभियान का आयोजन

मुजफ्फरनगर: दिनांक 08 सितम्बर 2025 को विषय उच्च शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के अंतर्गत अजमत गर्ल्स इंटर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के कार्मिकों तथा श्रीमती माधुरी सिंह, सीनियर लॉयर डीजीसी की उपस्थिति में जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा उन्हें अपने भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में छात्राओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें सामाजिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।