ऐतिहासिक भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदोड के साथ NHAI के सौतेले व्यवहार पर भड़के जाट समाज के लोग

ऐतिहासिक भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदोड के साथ NHAI के सौतेले व्यवहार पर भड़के जाट समाज के लोग

कॉलेज और कालेज के खेल के मैदान से सामने NHAI ने नहीं बनाई सर्विस रोड, 

पानी की निकासी के नाले व ग्राउंड में डाले गए कूड़े से फैली गंदगी के खिलाफ नंगला मंदोड़ से कलेक्ट्रेट तक जल्द निकालेंगे पैदल यात्रा :-अंकित बालियान

मुजफ्फरनगर:  स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित द्वारा निर्मित भारतीय इंटर कॉलेज नंगले मन्दौड व उसके सामने बने मिनी स्टेडियम पर क्षेत्र वसीयों के साथ पहुचे अंकित बालियान।
एतिहासिक नंगला मंदोड़ का इंटर कॉलेज जहाँ से दंगों के बाद बनी थी 2014 की चुनावी हवा, वही कॉलेज आज बदहाली का शिकार, पानीपत खटीमा राजमार्ग पर सिखेड़ा ओर जानसठ के बीच नंगले मन्दौड गांव में इस राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर दिशा में भारतीय इंटर कॉलेज और दक्षिण दिशा में एक स्टेडियम है इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुजफ्फरनगर से जब जानसठ की ओर जाते हैं तो सभी जगह जरूर के हिसाब से सर्विस रोड बनी है लेकिन ऐतिहासिक इंटर कॉलेज और इस स्टेडियम पर ना तो सर्विस रोड बनाई गई है और ना ही इन दोनों गांव के बीच में यात्री प्रतीक्षा सेड का निर्माण किया गया है और सड़क के दोनों और जो की सरकारी नाले बने थे NHAI वालों द्वारा उन्हें सड़क में मिला लिया गया है जिस कारण स्कूल में बरसात में पानी भर जाता है इससे किसी भी समय कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के बच्चों के खेल कूद के विकास के लिए बने इस स्टेडियम में NHAI और संबंधित अधिकारियों की गलती से किसी भी प्रकार का रास्ता न होने की वजह से बच्चों के खेल खुद की व्यवस्था भी खत्म हो गई है जबकि 2022 में उस समय के पूर्व मंत्री संजीव बालियान  द्वारा इसका मिनी स्टेडियम के रूप में उद्घाटन भी किया गया था जिसका वहां एक शीला लेख भी लगा है वहीं दूसरी ओर एक बहुत बड़े कूड़े का ढेर एक और इसी स्टेडियम की ओर डाल दिया गया है जिससे वहां बदबू और बीमारियों व संक्रमण का बहुत बड़ा खतरा बन गया है।
स्कूल स्टेडियम क्षेत्र की जनता के बच्चों के भविष्य के लिए दोनों ओर सर्विस रोड व दोनो ओर ही नाले के निर्माण यात्री शेड और कूडा निस्तारण का समाधान कराया जाऐ नहीं तो अंकित बालियान और विनीत त्यागी क्षेत्र की जनता के साथ इस पर एक बड़े आंदोलन के लिए विवश होंगे संबंधित विभागों और अधिकारियों के खिलाफ नंगला मंदोड़ से कलेक्ट्रेट तक करेंगे पैदल यात्रा।

अंकित बालियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *