आम बजट 2026-2027 में बिजनौर लोक सभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात,
पौराणिक स्थल हस्तिनापुर को एक जीवंत पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित करने की हुई घोषणा
बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण , केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह का किया आभार
दिनांक 01.02.2026 को आम बजट 2026–27 में हस्तिनापुर को मिली ऐतिहासिक सौगात। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा हस्तिनापुर को एक जीवंत पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित किए जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की गई। यह क्षेत्र की एक अत्यंत पुरानी एवं जनभावनाओं से जुड़ी हुई मांग रही है।
क्षेत्रीय सांसद चंदन चौहान ने बताया है कि इस विषय को पूर्व में मेरे पिता स्वर्गीय श्री संजय चौहान जी ने बिजनौर के सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान संसद में अनेक बार प्रभावी रूप से उठाया था। उन्हीं के संकल्प और प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए, केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल चौधरी जयंत सिंह के मार्गदर्शन में मैंने भी संसद में नियम 377 के अंतर्गत इस संबंध में पत्र प्रस्तुत किया था, जिसके उत्तर में मा. संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई।
आज बजट सत्र के दौरान हस्तिनापुर के समग्र विकास हेतु की गई यह घोषणा उन निरंतर प्रयासों का सार्थक परिणाम है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा ने कहा है की यह सौगात न केवल हस्तिनापुर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाएगी, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन, रोजगार और आर्थिक विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगी।