जानसठ के वाजिदपुर कवाली में आयोजित वाजिदपुर कवाली क्रिकेट लीग का भव्य समापन, अमरोहा पुलिस बनी विजेता

जानसठ के वाजिदपुर कवाली में आयोजित वाजिदपुर कवाली क्रिकेट लीग का भव्य समापन, अमरोहा पुलिस बनी विजेता


जनपद मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र अंतर्गत गांव वाजिदपुर कवाली में आयोजित वाजिदपुर कवाली क्रिकेट लीग का शनिवार को भव्य और उत्साहपूर्ण समापन हुआ। यह क्रिकेट लीग 7 जनवरी से 31 जनवरी तक चली, जिसमें क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को मंच मिला और ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
समापन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों का आयोजन समिति और ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
लीग के फाइनल मुकाबले में गांव तेवड़ा और अमरोहा पुलिस की टीम आमने-सामने रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तेवड़ा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 142 रनों का लक्ष्य अमरोहा पुलिस टीम के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा पुलिस टीम के जवानों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीत लिया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

oplus_0

मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता अमरोहा पुलिस टीम और उपविजेता तेवड़ा टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का खिताब तुषार (अमरोहा पुलिस) को मिला, जबकि फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच अनु चपराना (अमरोहा पुलिस) रहे।
इस क्रिकेट लीग में अमरोहा पुलिस, तेवड़ा, जानसठ, मुजफ्फरनगर, रुड़कली, पुरकाजी, खतौली, जटवाड़ा, कमहेड़ा, बहसूमा सहित कुल 16 टीमों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में अभिनव काकरान और ग्राम वाजिदपुर कवाली के समस्त ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।

oplus_0

ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। मौके पर किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित राठी, भाजपा नेता अभिषेक चौधरी , गन्ना समिति खतौली चेयरमैन अमित सादपुर , विनोद कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक जानसठ कोतवाली मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *