वेलेंटाइन डे के खिलाफ क्रांति सेना महिला मोर्चा ने किया लठ पूजन
प्रेमी जोड़ों को चेतावनी देते हुए दिया नारा जहां मिलेंगे बंटी बबली तोड़ देंगे हड्डी पसली
जो ना माने झंडों से तोड़ देंगे डंडों से
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में जैसे ही वैलेंटाइन डे नजदीक आ रहा है वैसे ही हिंदूवादी संगठन क्रांति सेना ने भी वैलेंटाइन डे के खिलाफ अपनी तैयारियां शुरू कर दी है जिसके चलते मंगलवार को क्रांति सेना महिला मोर्चा के द्वारा प्रकाश चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर लठ पूजन किया गया जिसमें वैलेंटाइन डे मनाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए नारा दिया गया कि जहां मिलेंगे बंटी बबली तोड़ देंगे हड्डी पसली
जो ना मानो जमाने झंडों से तोड़ देंगे डंडों से
दरअसल मंगलवार को जनपद मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में क्रांति सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां गत वर्षों की तरह इस बार भी ‘लाठी पूजन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन ने वेलेंटाइन डे और उससे जुड़े आयोजनों का विरोध करते हुए होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे कार्यक्रम न होने देने की चेतावनी दी।
पूनम चौधरी ने कहा कि आज हमने प्रकाश चौक पर अपने कार्यालय में पूजन का कार्यक्रम किया जिसमें हमारे सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे हमने लेट पूजन का जो कार्यक्रम किया है 14 तारीख में वैलेंटाइन डे मनाते हैं कोई रोज डे किस डे और टेडी बियर डे मनाते हैं इस सब को रोकने के लिए हमने लक्ष्य पूजन किया है क्योंकि इससे हमारी संस्कृति का अपमान होता है यह तो हम अपने मुख्यमंत्री जी से भी कहेंगे कि इसको रोकना चाहिए क्योंकि इससे हमारे समाज में गंदगी फैल रही है जो हमारे जवान 14 तारीख को पुलवामा में शहीद हुए थे। उनके लिए ब्लैक डे मनाया जाना चाहिए ना कि वैलेंटाइन डे मनाना चाहिए इस बार वैलेंटाइन डे पर हमने एक नारा दिया है जहां मिलेंगे बंटी बबली तोड़ देंगे हड्डी पसली । जो ना माने झंडों से तोड़ देंगे डंडों से… अगर हमें कोई भी संदिग्ध भारत में रेस्टोरेंट में होटल में मिलेगा तो हम वही उसका डंडों से इलाज करेंगे और उसे गंजा करके पूरे शहर में उन जोड़ों को घुमाया जाएगा हमने इसकी तैयारी पहले से ही कर रखी है। और इसकी सूचना भी होटल मालिक को दे रखी है हमने उनको अवगत भी कर दिया है कि कोई भी ऐसा काम वहां पर न कराया जाए उसकी जिम्मेदारी भी स्वयं होटल मालिकों की ही होगी। वैलेंटाइन डे पर हमारी 50 टीम में काम करेगी 20-20 महिलाओं की टीम जगह-जगह लगाई जाएगी और रोडवेज पर मंडी में रोडवेज पर और कमल सिनेमा की तरफ घूमेंगे अगर कोई ऐसा संदिग्ध हालत में मिल जाता है उसका हम डंडों से इलाज करेंगे उससे हम गंजा कर देंगे ताकि भविष्य में उन्हें सबक मिल जाए