हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर श्री कृष्णा गर्ल्स कॉलेज आफ हायर एजुकेशन सिसौली के प्रांगण में मनाया गया हिंदी दिवस

मुजफ्फरनगर /सिसौली : हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को महाविद्यालय के प्रांगण में हिंदी दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से की गई । BA फर्स्ट ईयर की छात्राएं फिजा, रितु और सीमा ने हिंदी के महत्व पर एक नाटक प्रस्तुत किया बीए थर्ड ईयर की छात्रा आरजू, रिया , नेहा और डोली ने हिंदी विषय पर अपने भाषण प्रस्तुत किये। अंत में हिंदी विषय पर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: रिया, आरजू और रितु ने प्राप्त किये । हिंदी प्रवक्ता श्रीमती पूनम बालियान ने भी हिंदी के ऐतिहासिक विकास पर प्रकाश डाला और हिंदी को अपने जीवन में धारण करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया ।
अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू सिंह ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है जिस प्रकार हमें अपनी मां पर गर्व है उतना ही गर्व अपनी भाषा पर होना चाहिए छात्राओं को सुनीता मैडम और विश्वेंद्र ने भी संबोधित किया कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक प्रदीप बालियान ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की