को-आपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन मुजफ्फरनगर में प्रारम्भ, अधिवेशन के अंतिम चरण में होगा संगठन का चुनाव

को-आपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन मुजफ्फरनगर में प्रारम्भ, अधिवेशन के अंतिम चरण में होगा संगठन का चुनाव

मुजफ्फरनगर : जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों के प्रमुख संगठन कोआपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन  उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रान्तीय अधिवेशन का शुभारम्भ आज दिनांक 13 सितम्बर 2025 को महाराजा अग्रसेन भवन ए टू जेड मुजफ्फरनगर मे हुआ। उक्त अधिवेशन मे विजयवाडा, आन्ध्र प्रदेश से आये कोआपरेटिव बैंक इम्पलाईज फेडेशन (AICBEF) के महासचिव  के.वी.एस. रवि रहे। उनके अलावा इन्दौर मध्य प्रदेश से एआईसीबीईएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी.आर. निमगावॅकर जयपुर राजस्थान से एआईसीबीईएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह आमेरा लखनऊ से यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के प्रदेश अध्य़क्ष एस. क संगतानी कानपुर से यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के उपमहामंत्री रजनीश गुप्ता फतेहपुर से कोआपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन के राज्य अघ्यक्ष  बिजेन्द्र स्वरूप तथा लखनऊ से कोआपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन यू.पी. के महासचिव  विजय कुमार सक्सेना भाग लेने वाले प्रमख ट्रेड यूनियन नेता थे। इस अधिवेशन मे उत्तर प्रदेश के 30 से अधिक जिलो से आये लगभग 300 प्रतिनिधियो ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम मे प्रारम्भ मे सभी अतिथियों को पटका, माला तथा शोल पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रजवल्लन तथा दिवंगत ट्रेड यूनियन नेताओ को पुष्पांजलि उपरांत अधिवेशन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
सर्वप्रथम जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह ने देश तथा प्रदेश के कोने कोने से आये ट्रेड यूनियन नेताओ तथा प्रतिनिधियो का स्वागत करते हुए उन्हे मुजफ्फरनगर के पौराणित महत्व से अवगत कराया तथा इस जनपद मे प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियो अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाडियो, कवियो साहित्यकारो, राजनीतिक हस्तियो व वालीवुड मे अभिनय मे नाम कमाने वाले सिने कलाकारो के योगदान का स्मरण कराया। जिला सहकारी बैंक के सीईओ  राजेश कुमार ने जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर की प्रगति मे कर्मचारियो की भूमिका की सराहना करते हुए आयोजन समिति को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाए दी।
मुख्य अतिथि AICBEF के महासचिव  के.वी.एस. रवि ने सहकारी बैंको की सामयिक समस्याओ की जिक्र करते हुए इस अधिवेशन मे समस्यओ के निराकरण की रणनीति तैयार करने का आहवान किया। जयपुर राजस्थान से एआईसीबीईएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह आमेरा) ने अपने जोशीले भाषण से जोश का संचार कर दिया। उन्होने कहा कि वर्तमान नीति निर्माताओ और सहकारी बैंको के आकाओ का पूरा ध्यान अपनी जडो को मजबूत करने और कर्मचारियों के उत्पीडन पर लगा हुआ है। बैको के कामकाज की दशा मे सुधार और इनकी वास्तविक मजबूती पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। सरकार द्वारा श्रम सुधारो के नाम पर नये कानूनो को कर्मचारियों ओर मजदूर संगठनो के हितो के खिलाफ बताया। सभा को एआईसीबीईएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी.आर. निमगावॅकर, यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के प्रदेश अध्य़क्ष एस. के संगतानी उपमहामंत्री रजनीश गुप्ता, ने भी सम्बोधित किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर AICBEF तथा उत्तर प्रदेश स्तर पर CBSA जिला सहकारी बैंको का सबसे बडा संगठन है जो विगत कई दशको से सहकारी बैंकिंग व्यवस्था तथा बैंक कार्मिको के हितो की सुरक्षा के लिए जागरूकता फेलाने का कार्य कर रहा है।
यह अधिवेशन कल भी जारी रहेगा। अधिवेशन के अन्तिम चक्र मे कल 14 सितम्बर 2025 को संगठन के चुनाव होंगे जिसमे आगामी 3 वर्षो के लिए प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।
जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के कर्मचारियो द्वारा अधिवेशन के आयोजन हेतु की गई यूनिट मंत्री  अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व मे की गई शानदार व्यवस्था की सभी अतिथियो व डेलीगटस ने भूरि भूरि प्रशंसा की गई। मंच संचालन  यशवीर सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *