इंडियन पोटाश लिमिटेड की रोहाना कलां शुगर यूनिट और डिस्टलरी में दोनों प्रांगणों में अलग अलग स्थान पर हवन पूजन के साथ धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

मुजफ्फरनगर : इंडियन पोटाश लिमिटेड की रोहाना कलां शुगर इकाई मे आज दिनांक 17.09.2025 दिन बुधवार को विश्वकर्मा जयन्ती सभी विभागो में बड़ी धूम धाम से मनाई गई। मुख्य आयोजन इकाई के वर्कशाप में पंडित शिवनारायण शास्त्री ने इकाई प्रमुख लोकेश कुमार के करकमलो द्वारा हवन पूजन कराया इस अवसर पर आर.के. तिवारी, रामबीर लल्लर, पंकज बालियान, तरूण कुमार गौड, संजीव चौधरी एवं अन्य समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। हवन व पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनायें देते हुए आवाह्न किया कि हमारे प्रबन्ध निदेशक डा० पी.एस. गहलौत ने इस इकाई के जीर्णोधार के लिये बहुत पैसा लगाया है और इस प्लांट से उनकी बड़ी आशा है। हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि टीम भावना एवं सुचारू रूप से संचालन करते हुए अच्छे परिणाम देगे।
इंडियन पोटाश लिमिटेड, डिस्टिलरी, रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर)
रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर)
दिनांक 17.09.2025 को इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां, डिस्टिलरी व सी.बी.जी. प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा जयन्ती मनायी गयी। कारखाने में हवन पूजन के साथ-साथ भण्डारे का आयोजन भी किया गया ।
इस अवसर पर लोकेश कुमार, इकाई प्रमुख शुगर इकाई, आई.पी.एल. रोहाना कलां, रमेश कुमार शर्मा, महाप्रबन्धक (डिस्टिलरी), आर.के. तिवारी, मानव संसाधन, तरूण कुमार गौड, लेखा प्रभारी, नरेश रस्तोगी, मुख्य अभियन्ता, सिविल, पवनेश कुमार शर्मा, परचेज विभाग के अतिरिक्त शुगर इकाई के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व कर्मचारियों ने भी डिस्टिलरी, सी.बी.जी. इस आयोजन में शिरकत की ।
इस अवसर पर भारत कुमार, सहायक महाप्रबंधक उत्पादन एवं डिस्टिलरी विवेक शर्मा, इलक्ट्रिकल हैड, मनोज मलिक, इंस्ट्रूमेंट हैड, मोहित कुमार, ई.एच.एस. प्रभारी, संजीव सेठ, कामर्शियल हैड, गोपाल गिरी, सेल्स विभाग-एफ.ओ.एम., विश्वजीत त्यागी, स्टोर हैड, दिनेश बंसल, सी.बी.जी. प्लांट हैड, हरमिन्दर सिंह, वाटर ट्रीटमेंट हैड, अशोक त्यागी, निजी सचिव-महाप्रबंधक व प्रदीप शर्मा, सुरक्षा प्रभारी के अतिरिक्त सी.बी.जी. इकाई के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे ।