माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में गूंज दान शिविर का आयोजन , छात्रों, शिक्षकों व नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर किया योगदान

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में गूंज दान शिविर का आयोजन

छात्रों, शिक्षकों व नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर किया योगदान

समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, मुजफ्फरनगर में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एक विशेष गूंज दान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु उदारतापूर्वक दान किया।

इस सामाजिक पहल के तहत सभी लोगों ने स्वयं आकर वस्त्र, अनाज, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक सामग्री विद्यालय में दान स्वरूप प्रदान की। सभी के सहयोग से एकत्रित सामग्री को दिल्ली स्थित गूँज के हेड ऑफिस में भेजा गया, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज, संयुक्त निर्देशक सुनंद सिंघल, प्रधानाचार्य के. जी.अरोड़ा, जी लर्न प्रतिनिधि श्रीमती किरण जी व  अभिषेक श्रीवास्तव ने इस मानवीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता और सेवा भावना का संचार करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *