मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन संगठन का हुआ विस्तार, दवा व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता की ग्रहण किसी भी दवा व्यापारी का अधिकारियों द्वारा शोषण नहीं करने दिया जाएगा – सुभाष चौहान

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन संगठन का हुआ विस्तार, दवा व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता की ग्रहण

किसी भी दवा व्यापारी का अधिकारियों द्वारा शोषण नहीं करने दिया जाएगा – सुभाष चौहान

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के द्वारा जिला परिषद मार्केट के मैक्स एंटरप्राइजेज पर सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतः संगठन की विस्तारवादी योजना को आगे बढ़ाते हुए संगठन में दवा व्यापारियों का फूल माला पहनकर जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान के द्वारा विनेश मदान एवं एवं अभय सिंघल का भव्य स्वागत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा दवा पोर्टल में खामियों के बारे में भी चर्चा की गई जिसमें मुख्यतः गोदाम के लाइसेंस को और उसके रिनूवल से संबंधित आ रही परेशानियों के बारे में रोष व्यक्त किया गया। संगठन ने सभी दवा व्यापारियों से यह अपील भी की है कि कोई भी दवा व्यापारी बगैर बिल किसी भी दवा की खरीद अथवा बिक्री ना करें और नारकोटिक्स में प्रयोग होने वाली दवाओं की खरीद एवं बिक्री का पूर्ण ब्यौरा अपने पास अवश्य रखें। जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। संगठन के पदाधिकारी के द्वारा यह भी बताया गया कि जल्द ही सरकार के द्वारा जनवरी माह से नए पोर्टल का शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें आपको सभी नारकोटिक्स में प्रयोग होने वाली दवाओं की खरीद एवं बिक्री का ब्यौरा उस पर दर्ज करना आवश्यक होगा, संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा किसी भी तरीके से दवा व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि अधिकारी किसी भी प्रकार से दवा व्यापारी को अपने पास बुलाकर उसका उत्पीड़न करता है तो उसके लिए संगठन ऐसे अधिकारी का पुरजोर विरोध करने के लिए भी विवश होगा। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, डॉ आर०के० गुप्ता, सुधीर मटरोजा, मनोज गर्ग, सुधीर त्यागी, सतीश तायल, पंकज तनेजा, सचिन त्यागी, दिव्य प्रताप सोलंकी, संदीप कुमार, मुकेश शर्मा आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *