ऐतिहासिक गांव सोरम में होने वाली सर्व खाप पंचायत के विरोध में उतरी गठवाला खाप
गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने प्रेस वार्ता कर जताया 16- 17 – 18 नवंबर को होने वाली सर्वखाप पंचायत का विरोध
देश भर में प्राचीन काल से चली आ रही खाप परंपरा कुछ खाप चौधरियों के आपसी मनमुटाव के चलते टूटती नजर आ रही है । इसका ताजा उदाहरण उसे समय देखने को मिला जब बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत वह सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान के द्वारा आगामी 16 – 17 व 18 नवंबर को ऐतिहासिक गांव शोरम में सर्व खाप पंचायत बुलाने का ऐलान कर दिया मगर पिछले काफी समय से गठवाला खाप के मुखिया चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत परिवार के बीज खटास पैदा होने के कारण दोनों खापों के चौधरी में आपसी तालमेल बनाए जाने के प्रयास के बाद भी फेल होता नजर आ रहा है जहां एक और समय-समय पर बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत गठवाला खाप के मुखिया राजेंद्र सिंह मलिक के प्रति अपना नरम रुख अपनाते हैं तो वहीं राजेंद्र सिंह मलिक चौधरी नरेश टिकैत की ओर से कठोर होते जा रहे हैं। बीच-बीच में कई बार गठवाला खाप के मुखिया चौधरी राजेंद्र सिंह पर कुछ राजनेताओं के हाथों की कठपुतली बनने का भी आरोप लगता रहा है। पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के खास सिपहसालार रहे धर्मेंद्र मलिक भारतीय किसान यूनियन से नाता तोड़ने के बाद भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक मैं राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने और इस संगठन में गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक को संगठन का चेयरमैन बनाया गया था तभी से यह खटास और बढ़ गई है क्योंकि धर्मेंद्र मलिक और राजेंद्र मलिक की नजदीकी बढ़ाने के कारण अब दोनों ख्वाबों में तालमेल बैठाना मुश्किल हो गया है गठवाला खाप मुखिया राजेंद्र सिंह मलिक के द्वारा शनिवार को बुढाना में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर 1617 व 18 नवंबर को शोरम में आयोजित सर्व खाप पंचायत को ए संवैधानिक करार दिया है जिसमें मौजूद अन्य कहीं खापों के थानेदार व चौधरी भी मौजूद रहे। सुरेश वार्ता के दौरान मौजूद लोगों के द्वारा टिकैत परिवार पर भी कई आरोप लगाए गए।
हालांकि दूसरी ओर चौधरी नरेश टिकैत के साथ-साथ अन्य कहीं खापों के चौधरी इस सर्वखाप पंचायत को सफल बनाने के लिए जीत और मेहनत कर रहे हैं और उत्तराखंड से लेकर पंजाब हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि कई राज्यों के चौधरी को भी न्योता रहे हैं।
अब देखने वाली बात यह है होगी कि चौधरी नरेश टिकैत क्या गठवाला खाप के मुखिया राजेंद्र मलिक को मनाने में सफल होंगे या नहीं। मगर सौरभ में आयोजित सर्वखाप पंचायत निर्धारित समय पर ही होगी और इसमें भारी संख्या में चौधरी और सर्व समाज के जिम्मेदार लोगों के पहुंचने की भी उम्मीद है