इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां में चला विशेष स्वच्छता अभियान

इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां में चला विशेष स्वच्छता अभियान


मुजफ्फरनगर:  ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के अंतर्गत इंडियन पोटाश लिमिटेड, शुगर यूनिट रोहाना कलां में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को यूनिट के मिल परिसर एवं कॉलोनी में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मिल परिसर और कॉलोनी के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की गई। इस दौरान जगह-जगह जमा कूड़ा-कचरा एवं अनुपयोगी सामग्री को हटाया गया तथा परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
इकाई प्रबंधन की ओर से अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई कि वे अपने कार्यस्थल एवं कॉलोनी परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें। साथ ही, ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश को दैनिक जीवन में अपनाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया।
प्रबंधन ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बने, इसके लिए सभी कर्मचारियों और परिसर में रहने वाले लोगों की सहभागिता आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *