विजय वर्मा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर पंजाबी समाज में खुशी की लहर दौड़ी।

विजय वर्मा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर पंजाबी समाज में खुशी की लहर दौड़ी।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चे के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय वर्मा का बारात घर गांधी कॉलोनी, शुक्रताल पंजाबी मंदिर एवं धर्मशाला, पंजाबी समाज रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर भगत सिंह एकता मंच, भगत सिंह सेवादल एवं गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के लोगों द्वारा गांधी कॉलोनी बारात घर पर भव्य समारोह के बीच स्वागत किया गया वहां उपस्थित सभी लोगों ने विजय वर्मा को पगड़ी पटका व माला पहनकर आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि तुम पूरी ईमानदारी निष्ठा और समर्पण से अपने पद का सदुपयोग कर आगे बढ़ते चलो पंजाबी समाज पूरी तरह से आपके दुख और सुख में आपके साथ हैं और रहेगा आपको बताते चलें। अपने संबोधन में विजय वर्मा ने भी कहा की उन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है जिसमें पूरे भारत में लगभग 76 जातियां आती हैं लेकिन मुख्यतः पश्चिम उत्तर प्रदेश में 15 से 16 जातियां ही है जो की यहां निवास करती हैं इन सभी जातियों का संतुलन कर वह उनके विकास के लिए अधिक से अधिक कार्य करने का प्रयास करेंगे ।
इस कार्यक्रम में मनप्रीत सिंह बेदी अल्पसंख्यक आयोग सदस्य, बारात घर गांधी कॉलोनी के अध्यक्ष अशोक डोडा, सचिव बाल बहादुर, उपसचिव अनिल धमीजा, अमरनाथ धमीजा,राकेश ढींगरा , प्रेमी छाबड़ा, मुकुल दुआ, रघुनाथ नागपाल, शुक्रताल पंजाबी मंदिर एवं धर्मशाला के अध्यक्ष प्रमोद अरोड़ा कोषाध्यक्ष विनोद डावर, कुलभूषण बजाज, अनिल सोबती मद्रास हैंडलूम , अमित अरोड़ा, अनिल आहूजा, सागर वत्स,भगत सिंह सेवादल से नरेश चौधरी एवं उनकी टीम भगत सिंह एकता मंच से अनमोल, सतीश, घनश्याम व उनकी टीम गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी से पवन छाबड़ा, सतपाल सिंह, लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष राकेश हुड़िया, सचिव विनोद छाबड़ा, पंजाबी मंदिर मल्लूपुरा से सुदर्शन अरोड़ा, जॉनी अरोड़ा, रितेश तरीका, सभासद अमित पटपटिया, सतीश कुकरेजा, पवन अरोड़ा, विवेक चुघ व अशोक बाटला , अशोक छाबड़ा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *