मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह संपन्न, इस अवसर पर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा

मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह संपन्न, इस अवसर पर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा

मुजफ्फरनगर : आज मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा सिविल लाइन स्थित होटल गैलेक्सी इन में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

  • इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन की विधिवत घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा सभी को संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के संस्थापक चेयरमैन  प्रमोद मित्तल ने कहा कि सभी दवा व्यापारियों को ड्रग एक्ट के नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपना व्यवसाय करना चाहिए।

वहीं, अध्यक्ष  सुभाष चौहान ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने-अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने और नियमों के अनुरूप दवा व्यवसाय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन सही तरीके से दवा व्यवसाय करने वाले व्यापारियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने देगा तथा उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *