रोहाना कलां स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड में रासायनिक रिसाव को लेकर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

रोहाना कलां स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड में रासायनिक रिसाव को लेकर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल


मुजफ्फरनगर। मैसर्स इंडियन पोटाश लिमिटेड की डिस्टिलरी इकाई, रोहाना कलां में 18 सितंबर 2026 को रासायनिक पदार्थ के रिसाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रशासन, विभिन्न विभागों और औद्योगिक इकाई की तैयारियों, संसाधनों तथा आपसी समन्वय का परीक्षण करना रहा।
मॉक ड्रिल के दौरान इकाई के कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रासायनिक पदार्थ के रिसाव की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। संभावित दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की हानि को कम करने के लिए तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया।


अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध संसाधनों का उपयोग, त्वरित कार्रवाई तथा संबंधित विभागों और इकाई की टीमों के बीच आपसी समन्वय की तैयारियों को परखा गया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी टीमों द्वारा समन्वित रूप से कार्रवाई करने के बाद राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का समापन किया गया।
इस राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह तथा कारखाने के इकाई प्रमुख भारत सिंह ने की। मॉक ड्रिल का संचालन सहायक निदेशक-कारखाना, मुजफ्फरनगर बाल कृष्ण शुक्ला और इकाई के सेफ्टी इंचार्ज मोहित कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, जिला चिकित्सा सर्विलांस अधिकारी डॉ. विक्रांत तेवतिया, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर, इकाई आबकारी निरीक्षक अमित कुमार कुशवाहा, रोहाना शुगर मिल के इकाई प्रमुख लोकेश कुमार तथा वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन एवं विधिक राकेश कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा त्रिवेणी इंजीनियरिंग, जौली सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने भी मॉक ड्रिल में भाग लिया। त्रिवेणी इंजीनियरिंग, जौली की ओर से सेफ्टी मैनेजर राजन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इंडियन पोटाश लिमिटेड की डिस्टिलरी इकाई की ओर से शिवाकांत शर्मा, प्रबंधक उत्पादन डिस्टिलरी, सी.बी.जी. इंचार्ज दिनेश बंसल, इलेक्ट्रिकल हेड विवेक शर्मा, मैकेनिकल इंचार्ज वसीम अहमद, मनोज कुमार, इंचार्ज यान्त्रिकी, स्टोर इंचार्ज विश्वजीत त्यागी, कॉमर्शियल हेड संजीव सेठ, डीएम प्लांट इंचार्ज हरमिन्दर सिंह, निजी सचिव अशोक कुमार त्यागी और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्य और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की तैयारियों का व्यावहारिक परीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *