साध्वी प्राची का बड़ा बयान कहा कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र कर देना चाहिए घोषित
साध्वी ने सनातन धर्म की बेटियों से कहा कि तुम काली बनो कल्याणी बनो लेकिन बुर्के वाली कभी मत बनो
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में रविवार को आर्य समाज मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लेने फायर ब्रांड हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए उसके लिए बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री जी दिल्ली से लेकर वृंदावन तक पदयात्रा कर रहे हैं यह बहुत अच्छी बात है। उनकी यह पदयात्रा सफल हो मेरी उन्हें शुभकामनाएं हैं और मैं भी उनकी पदयात्रा में जा रही हूं
उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के उसे बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने सनातन धर्म की लड़कियों से कहा था कि काली बनो पर बुरखे वाली ना बनो इस पर साध्वी प्राची ने कहा कि मैं भी सनातन धर्म की बेटियों से कह रही हूं कि तुम काली बनो कल्याणी बनो लेकिन बुर्के वाली कभी मत बनो नहीं तो 36 टुकड़े और बोर में पैक मिलोगी।
पत्नियों द्वारा पति की हत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरठ के अंदर एक पहले भी नील ड्रम में 15 टुकड़ों में एक बच्चा मिला था यह दूसरी घटना का मुझे पता चला है इस तरह की शर्मनाक घटना है बड़ी दर्दनाक घटना है क्योंकि हिंदुओं में केवल एक बच्चा होता है मुश्किल से एक या दो बच्चे होते हैं उनकी इस तरह की घटनाओं को देखकर के मन बहुत पीड़ित होता है वह उसका कारण है कि हम अपने बच्चों को संस्कारी करने का काम नहीं करते केवल हम आर्थिक जगत में बच्चों की होड़ लगवा रहे हैं। टेक्नोलॉजी का हम ज्ञान दे रहे हैं बच्चों को आईएएस अधिकारी बनाएंगे, DM बनाएंगे , प्रोफेसर बनाएंगे, इंजीनियर बनेंगे लेकिन बच्चों को संस्कारी जब तक नहीं बनाओगे तो तब तक बच्चा मानव नहीं बनेगा इसलिए वेद कहता है आर्य समाज कहता है कि संसार के लोगों ना ईसाई बनो ना मुसलमान बनो मनुरभव इंसान बनो
इंस्टाग्राम के माध्यम से हिंदू बच्चियों को फसाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया भी एक कारण है जिस तरह यह रील बना रहे हैं इससे इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही है उन्होंने कहा कि लव जेहादियों को एट द स्पॉट 72 हूरों के दर्शन करा देना चाहिए । उन्होंने कहा कि हमारा कानून जो है वह बहुत लचर पचर कानून है सरकार को संज्ञान में लेकर के कठोर कानून बनाने चाहिए जो हमारे धर्म के खिलाफ षड्यंत्र रचते रहते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ कानून बनना चाहिए और उसे पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए
बिहार में बुरखे की आड़ में फर्जी मतदान के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग का चैनलों के माध्यम से हाथ जोड़कर धन्यवाद करती हूं चुनाव आयोग ने बिहार में बहुत अच्छा कदम उठाया था लेकिन यह जो मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा वादी नेता है वह लोग विरोध कर रहे हैं यह जो बुर्के का मैटर है यह बहुत संजीदगी मामला इस पर विचार होना चाहिए जो बुरखा का पहनकर वोट करने जाते हैं मैं उनसे पूछता हूं जो विरोध कर रहे हैं और जो विरोध कर रहे हैं बुर्के का जब आधार कार्ड बनवाती है तब मुंह क्यों खोलती है बरखा बंद करके आधार कार्ड बनवाना चाहिए जब पासपोर्ट बनवाती हो तब मुंह क्यों खोलते हो वोट देने के लिए बुर्का नहीं खेलोगे इसका मतलब दाल में काला है दाल