हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र मोहन जी महाराज ने सोनू कश्यप के परिवार को दी एक लांख रूपए की सहायता राशि

मेरठ में लूट के बाद जलाकर मारे गए सोनू कश्यप के घर पहुंचे हिंदू मजदूर किसान समिति के पदाधिकारी

हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र मोहनजी महाराज ने पीड़ित परिवार का दर्द बांटते हुए की एक लांख की सहायता राशि से की पीड़ित परिवार की मदद

मुजफ्फरनगर : मंगलवार दिनांक 13 जनवरी 2026  को हिन्द मजदूर किसान समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सरपंच राजपाल के नेतृत्व में मेरठ के सरधना क्षेत्र के ग्राम ज्वालागढ़ में विगत 05 जनवरी 2026 को सोनू कश्यप नामक युवक को जिंदा जलाकर की गयी नृशंस हत्या के मामले में पीड़ित  परिवार को सात्वंना देने पंहुचा। इस अवसर पर हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिगुरू श्री चन्द्रमोहन जी ने परिवार के लोगों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बात कर उक्त घटना की घोर निंदा करते हुये परिवार को ये आशवासन दिया कि हिन्द मजदूर किसान समिति इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने अपनी ओर से परिवार को एक लाख रूपये आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि समिति प्रशासन से ये भी मांग करती है कि पूरे प्रकरण की निक्षपक्ष जांच हो। क्योंकि पीड़ित परिवार का मानना है कि उक्त घटना को कोई भी व्यक्ति अकेले नहीं कर सकता इसमें जरूर अन्य लोग भी सम्मिलित हैं। हिन्द मजदूर किसान समिति प्रशासन से ये भी मांग करती है कि मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था। इसीलिये उसके परिवार किसी को नौकरी मिले तथा आर्थिक सहायता मिलनी चाहिये।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में सरपंच राजपाल सिंह के साथ मीडिया प्रवक्ता अमित सिंह, कुशल प्रधान बोपाड़ा, तपेन्द्र, प्रवीन, बलराज कश्यप, धीर सिंह, दीपक मुजफ्फरनगर, विनोद सुजडू इत्यादि किला मोहल्ला स्थित सोनू कश्यप के घर पंहुचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *