भूमि विकास बैंक मुजफ्फरनगर के चेयरमैन पद प्रत्याशी ने किया नामांकन पत्र दाखिल

भूमि विकास बैंक मुजफ्फरनगर के चेयरमैन पद प्रत्याशी ने किया नामांकन पत्र दाखिल

उत्तर प्रदेश में चल रहे भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव में जनपद मुजफ्फरनगर के गांव कुकड़ा निवासी भाजपा नेता प्रमोद राठी ने अपने समर्थकों के साथ विकास खंड सदर कार्यालय पहुंचकर भूमि विकास बैंक के chairman पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रमोद कुमार राठी भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल का संयुक्त प्रत्याशी है। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि भूमि विकास बैंक किसानों की आर्थिक मजबूती का एक अहम माध्यम है, जिसके जरिए किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही बागवानी, कृषि विकास और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान योजनाओं का लाभ भी किसानों तक पहुंचाया जाता है।

प्रमोद कुमार राठी ने कहा कि यदि उन्हें भूमि विकास बैंक का अध्यक्ष चुना जाता है तो उनकी प्राथमिकता किसानों को सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं से सीधे जोड़ने की होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को ऋण दिलाने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि जरूरतमंद किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। इसके साथ ही बाग लगाने, आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। नामांकन दाखिल कराने में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *