पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, मुज़फ्फ़रनगर में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, मुज़फ्फ़रनगर में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह

मुज़फ्फ़रनगर : नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, मुज़फ्फ़रनगर में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। समारोह की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अंशु त्यागी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के सामूहिक गान से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्या श्रीमती अंशु त्यागी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने विद्यालय में हो रहे आधुनिक बदलावों की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने ‘विविधता में एकता’ विषय पर आधारित लोक नृत्य, देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *