संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर ने की घोषणा, काला कानून UGC शीघ्र नहीं हुआ समाप्त तो होगा आंदोलन – कृष्ण गोपाल मित्तल
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार को संयुक्त वैश्य मोर्चा की एक आपातकालीन बैठक कुंदनपुरा स्थित कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल अध्यक्ष और संचालन शलभ गुप्ता एवं सुनील तायल के द्वारा संयुक्त रूप से किया ।
बैठक में स्वर्ण जाति पर बनाए गए हुए कानून यू जी सी का पुरजोर विरोध किया गया और सभी वैश्य समाज को एक मंच पर आकर इस काले कानून का विरोध करने पर जोर दिया गया शीघ्र ही सत्ता में बैठे अपने जनप्रतिनिधियों से एक डेलिगेशन मिलकर इस काले कानून को हटाने की पुरजोर मांग करेगा कल से वैश्य समाज सड़को पर उतर कर अपने विभिन्न संगठनों के द्वारा इस काले कानून को हटाने की मांग सरकार से करेगा अगर जल्द ही इस काले कानून को हटाया नहीं किया गया तो संयुक्त वैश्य मोर्चा जल्द ही अपने समस्त वैश्य समाज के घटकों और अन्य स्वर्ण समाज को साथ लेकर सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन ओर प्रशासन की होगी।
बैठक में मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, तरुण मित्तल, सौरभ मित्तल, शिवकुमार सिंघल, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, विपिन गुप्ता, आर के गोयल, राहुल मित्तल, अमित गुप्ता, अभिलक्ष मित्तल, मनोज कुमार, दीपक मित्तल, विशाल गोयल, संजय, सुमित, सत्य प्रकाश गोयल, नवीन सिंघल, अनिल सिंघल, कार्तिक गोयल, सहित अनेकों वैश्य बंधु उपस्थित रहे