इंडियन पोटाश लिमिटेड इकाई तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स तितावी में हर्षोउल्लास से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

इंडियन पोटाश लिमिटेड इकाई तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स तितावी में हर्षोउल्लास से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

इकाई प्रमुख बलवन्त सिंह ग्रेवाल ने मिल परिसर के प्रांगण में किया ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर : आज दिनांक 26.01.2026 दिन सोमवार को आई. पी. एल. यूनिट तितावी शुगर कॉम्पलैक्स में 77 वां गणतन्त्र दिवस बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मिल के इकाई प्रमुख बलवन्त सिंह ग्रेवाल ने मिल परिसर के प्रांगण में झण्डा फहराया तथा सभी उपस्थित कर्मचारियों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया । इस अवसर पर इकाई प्रमुख श्री बलवन्त सिंह ग्रेवाल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मिल में उत्तम एवं श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरुषकृत किया गया तथा मिल में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चे जिन्होने अपने स्कूल में श्रेष्ट स्थान प्राप्त किया उन्हे भी सम्मानित किया ।

इस अवसर पर बलवन्त सिंह ग्रेवाल इकाई प्रमुख, विभागाध्यक्ष इंजीनियरिंग  सितांशु कुमार,  शशांक श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष मानव संसाधन एवं विधि, अरविंद कुमार विभागाध्यक्ष गन्ना एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *