मुजफ्फरनगर में सीएमओ डॉ. सुनील कमार तेवतिया के निर्देश पर मुजफ्फरनगर में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही शुरू 

मुजफ्फरनगर में सीएमओ डॉ. सुनील कमार तेवतिया के निर्देश पर मुजफ्फरनगर में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही शुरू

सीएमओ मुजफ्फरनगर के आदेश पर अपंजीकृत झोलाछाप रोकथाम अभियान के तहत् डॉ. अजय कुमार सरधना डिप्टी सीएमओ (फोरेंसिक एक्सपर्ट) द्वारा रुड़की रोड मुजफ्फरनगर में आस्था नर्सिंग होम, विश्वास नर्सिंग होम, लोकप्रिय हॉस्पिटल, एम0 चरक हॉस्पिटल, मरियम हॉस्पिटल मदीना चौक तथा सोफिया मेडिकल सेंटर पर निरीक्षण किया गया। अस्पताल संचालक एवं पंजीकृत चिकित्सकों को निर्देशित किया गया मेडिकल क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान कर मरीज के तीमारदारों के साथ अस्पताल स्टाफ द्वारा अच्छा व्यवहार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *