चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वोट पंजीकरण एवं योग शिविर का किया गया आयोजन

चौधरी छोटू राम महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित विशेष शिविर में आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौर ने वोट पंजीकरण ,संशोधन करने और किसी भी समस्या के समाधान हेतु ऐप के माध्यम से बी एल ओ से बात करने आदि के बारे में विस्तार से बताया, प्राचार्य प्रोफेसर के पी सिंह ने मतदान का महत्व, मतदान अवश्य करे आदि के बारे में बताया। द्वितीय सत्र में योगाचार्य सुरेन्द्र पाल द्वारा सभी वॉलिंटियर्स को योग कराया गया, उन्होंने बताया कि योग से कैसे निरोगी रहा जा सकता है ।
इस अवसर पर तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों ने अपनी – अपनी इकाइयों का नेतृत्व किया । अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरी शंकर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया किया कार्यक्रम के कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रोफेसर, डॉ संदीप कुमार, डॉ. के पी मालिक, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. नवनीत प्रकाश वर्मा, कुलदीप यादव आदि का विशेष योगदान रहा ।