इंडियन पोटाश लिमिटेड इकाई रोहाना कलां (मुजपफरनगर) में किया गया दो दिवसीय हैल्य मेडिकल कैम्प का आयोजन

इंडियन पोटाश लिमिटेड इकाई रोहाना कलां (मुजपफरनगर) में किया गया दो दिवसीय हैल्य मेडिकल कैम्प का आयोजन

आई.पी.एल. ग्रुप ने सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अन्तर्गत आई. पी. एल. फाउंडेशन की ओर से किया गया भव्य एवं सफल आयोजन

मुजफ्फरनगर : दिनांक 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार को इंडियन पोटाश लि० इकाई रोहाना कलां (मुजपफरनगर) में दो दिवसीय हैल्य मेडिकल कैम्प का आयोजन आई.पी.एल. ग्रुप ने सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अन्तर्गत आई. पी. एल. फाउंडेशन की ओर से भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
मेडिकल कैम्प का शुभारंभ इकाई प्रमुख  लोकेश कुमार
और विभागाध्यक्ष (गन्ना )  के. पी. मलिक ने दीप प्रज्जलित एवं माल्यार्पण कर किया। मेडिकल कैंप के इस शिविर में मिट्टी, मानव, पशु एंव गन्ने से संबधित जानकारी तथा स्वास्थ्य जांच और अन्य जागरूकता गतिविधियाँ सम्पन्न की गई। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता और पर्यावरणीय
संतुलन को प्रोत्साहित करना है। मैडिकल कैम्प में ग्रामीणों,
किसानों और पशुपालकों को नि: शुल्क स्वास्थ्य लाभ मिला।
कैम्प में 400 लोगो की स्वास्थ्य जाँच, 35 मिट्टी के नमूनों
की जाँच और 30 से अधिक पशुओं की जांच की गई।
मेडिकल कैम्प मे गन्ने से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी डॉ0 अवधेश डागर ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई के विषय में कृषको को विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही विभागाध्यक्ष (गन्ना)  के.पी. मलिक द्वारा गन्ने का बीज बदलाव और बुवाई के समय गन्ना बीज को सीड ट्रीटमेन्ट तथा खेत की जुताई में ट्राइकोडर्मा लगाने की सलाह दी गई। मेडिकल कैम्प में डाक्टरो द्वारा ग्रामीणों की ब्लड प्रेशर, शुगर, आँख, दाँत और महिला स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। मरीजों को आवश्यक जेनरिक दवाएं, मल्टीविटामिन नि: शुल्क वितरित किए गए। वन हैल्थ मेडिकल कैम्प में आई.पी.एल.रोहाना कलां
मिल के अतिरिक्त गन्ना प्रबंधक, सजीव चौधरी, उप गन्ना प्रबन्धक अमित राणा, सहायक गन्ना प्रबंधक संजय मालिक
सम्मानित किसान आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *