मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला,
विशेष संप्रदाय के नौ आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता व कई कार्यकर्ताओं के साथ विशेष संप्रदाय के लोगों के द्वारा जमकर मारपीट की गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस ने घायल भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है रविवार को यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्होंने घायल भाजपा नेता का हाल-चाल जाना और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धारों में मुकदमा दर्ज होने और गिरफ्तारी की बात कही
दरअसल जनपद मेरठ के लावड़ में एक बारात में शामिल होकर वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे भाजपा हनुमत मंडल के सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक गोयल पर मुजफ्फरनगर में जानलेवा हमला किया गया। कार चालक के बुलाने पर घात लगाए बैठे मुस्लिम युवकों ने लाठी डंडे से वार किया और अधमरा छोड़ फरार हो गए। सोचने मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुरा निवासी अभिषेक गोयल पुत्र मनोज कुमार भाजपा हनुमत मंडल में सोशल मीडिया संयोजक है। अभिषेक मोहल्ले के ही एक युवक की बारात में शामिल होने कार बुक करके लावड़ गए थे। देर रात वापस लौटने के दौरान उनकी कार चालक राकिब से देरी को लेकर कहासुनी हो गई। यह बात कार चालक को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने अभिषेक से बदला लेने के लिए कुछ लड़कों को बुला लिया। जैस ही वह शहर में पहुंचे तो चालक ने कार को वसुंधरा अंडरपास की ओर घुमा दी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पहले से ही दो कारों में सवार कुछ युवक घात लगाए बैठे थे। हमलावरों ने कार पहुंचते ही अभिषेक और उसके साथियों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि अभिषेक गोयल को निशाना बनाते हुए उनके साथियों के साथ भी जमकर मारपीट की गई। हमलावर अभिषेक को अधमरा हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घायल अभिषेक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा हनुमत मंडल के मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अभिषेक की हालत चिंताजनक है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर करीब नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उनके खिलाफ गंभीर धारों में मुकदमा दर्ज किया गया है गिरफ्तार आरोपियों में
अब्दुल्ला पुत्र इस्माईल निवासी जामियानगर थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
सावेज त्यागी पुत्र इसरार निवासी जामियानगर राणा ट्रैडर्स वाली गली खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
सुभान पुत्र नवाब अहमद निवासी अन्बा विहार मदरसे वाली गली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
फैज राणा पुत्र वाहब निवासी मौ0 कुंगर पट्टी ईदगाह रोड सूजडू खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
अदनान पुत्र हुसैन अहमद निवासी 1009/721 साउथ खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
अजीम पुत्र हुसैन अहमद निवासी जामियानगर गेट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
हैदर पुत्र मास्टर तरीकत निवासी सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
ताबिश पुत्र इकबाल निवासी मौ0 सरवट चांद फैक्ट्री वाली गली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
जिसमें एक आरोपी नाबालिक भी शामिल है